Bajaj Auto Q2 Results: टू-व्हीलर बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का मुनाफा और आय दोनों सालाना आधार पर बढ़ा है. हालांकि, सितंबर तिमाही में ऑटो कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से कमजोर रहा. Q2 नतीजों से पहले बजाज ऑटो का शेयर करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 11617 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
बजाज ऑटो ने जारी किए नतीजे
बजाज ऑटो ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. एक्सचेंज फाइलिंग में बुधवार को कंपनी ने इसकी जानकारी दी. फाइलिंग के मुताबिक मुनाफा सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़ा है, जोकि सितंबर तिमाही में 2005 करोड़ रुपए रहा. जबकि FY24 की दूसरी तिमाही में 1836 करोड़ रुपए प्रॉफिट था. यानी सालाना आधार पर मुनाफे में सवा 9 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है.
आय दूसरी तिमाही में 22% बढ़ी
बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान कुल आय में 21.8 फीसदी का इजाफा हुआ है. यह 10777 करोड़ रुपए से बढ़कर 13127 करोड़ रुपए रहा. इस दौरान कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA भी 24.4 फीसदी की बढ़त के साथ 2652.4 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 2133 करोड़ रुपए था.

बजाज ऑटो ने बताया कि नेट प्रॉफिट के आंकड़े पर वन-टाइम टैक्स 211 करोड़ रुपए का भी असर पड़ा है, जोकि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन यानी LTCG टैक्सेशन का रहा. डॉमेस्टिक वॉल्युम में सालाना आधार पर 22 फीसदी का उछाल देखने को मिला है, जोकि 7,76,711 यूनिट्स रहा. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में वॉल्युम का आंकड़ा 6,37,556 यूनिट्स रहा था.
एक्सपोर्ट में भी बढ़त दर्ज की गई
बाजार को बजाज ऑटो कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में एक्सपोर्ट के आंकड़ों में सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. यह FY25 की दूसरी तिमाही में 4,44,793 यूनिट रही, जबकि FY24 की दूसरी तिमाही में 4,16,397 यूनिट्स था.
बजाज ऑटो के बोर्ड ने बजाज ब्राजील में 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 84 करोड़ रुपए के अतिरिक्त खर्च को मंजूरी दे दी है. यह बजाज ऑटो की फुली-ओन्ड सहायक कंपनी है.
ऑटो दिग्गज ने बताया कि कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ डबल डिजिट में रही. बजाज पल्सर बाइक की बिक्री सितंबर तिमाही में 1 लाख यूनिट्स की रही. यह किसी एक तिमाही में बिक्री का रिकॉर्ड रहा.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications