Bajaj Consumer Q1 Results: बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज कंज्युमर केअर ने शुक्रवार को तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए. अप्रैल से जून के दौरान कंपनी प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा. मुनाफा 20% और आय करीब 10% घटा है. नतीजों से पहले बजाज कंज्युमर केयर का शेयर गिरकर बंद हुआ, जोकि 3% गिरकर 272 रुपए के भाव पर आ गया.
प्रॉफिट और आय में तेज गिरावट
एक्सचेंज फाइलिंग में बजाज कंज्युमर केयर ने बताया कि जून तिमाही में मुनाफा 19.7% गिरकर 37.1 करोड़ रुपए पर आ गया है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 46 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. इसी तरह आय भी घटकर 245.9 करोड़ रुपए पर आ गई, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 270.2 करोड़ रुपए थी. यानी सालाना आधार पर आय 9% गिर गई है.
ऑपरेटिंग प्रॉफिट में तेज करेक्शन
बाजार को दी जानकारी में बजाज कंज्युमर केयर ने कहा कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 36.6 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 47.9 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 23.6 फीसदी की गिरावट आई है. मार्जिन भी सालाना आधार पर 17.7 फीसदी से गिरकर 14.9 फीसदी पर आ गया है.

शेयर में कमजोरी
बजाज कंज्युमर का शेयर आज 3% गिरकर 272 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर का 52-वीक हाई 287 रुपए है, जोकि 18 जुलाई को बना. शेयर ने साल का सबसे निचला स्तर 199.90 रुपए रहा. BSE पर कुल मार्केट कैप 3,741.74 करोड़ रुपए है. शेयर का प्रदर्शन काफी अच्छा नहीं रहा, जोकि सालभर में केवल 18 फीसदी ही चढ़ा है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications