RBI Notice To Bajaj Finance: आरबीआई की तरफ से बजाज फाइनेंस पर बड़ा एक्शन लिया गया है। रिजर्व बैंक ने बजाज फाइनेंस के मैनेजमेंट और बोर्ड को एक नोटिस भेजी है। इसके अंदर कई नॉन कंप्लायंस संबंधित खामियों की जानकारी दी गई है। मुख्य रूप से जो को- ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड हैं, इनके कारोबार को लेकर चिंता उठाई है क्योंकि ये कस्टमर्स के लिए एक बड़ा रिस्क साबित हो सकता है।

आरबीआई ने नोटिस में दी ये जानकारी (Bajaj Finance News)
सीएनबीसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि, बजाज फाइनेंस ने साइबर सिक्योरिटी के प्रोटोकॉल्स को फॉलो नहीं किया है। ऐसे में डाटा लीकेज का जो खतरा है वो कम करना जरूरी है। खासकर बजाज फाइनेंस जो कस्टमर बेस और डाटा बेस से जुड़ा है तो ऐसे में सिक्योरिटी पर ध्यान होना बहुत जरूरी है। इस कारण से आरबीआई ने ये नोटिस भेजा है और कंपनी को डाटा सिक्योरिटी को लेकर कदम उठाने के लिए कहा है। डाटा लीक होने की वजह से कई कस्टमर्स के साथ फ्रॉडो होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
कंपनी को डाटा सिक्योरिटी पर करना होगा फोकस (Bajaj Finance share Falls)
आरबीआई ने नोटिस में ये भी कहा है कि कंपनी को ग्राहकों के डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। कंप्लायंस के लिए बाहरी ऑडिटर्स की जरूरत है। फिलहाल, इस मामले पर बजाज फाइनेंस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी के एक पुराने पत्र का हवाला दिया है जिसका बजाज फाइनेंस ने 22 फरवरी को जवाब दिया था।
आरबीआई ने अपनी नई नोटिस में ये भी कहा कि एनबीएफसी ने पहले बताई गई खामियों की पहचान नहीं की है, तथा डेटा लीक और धोखाधड़ी की गतिविधियों को रोकने में विफल रही है। आरबीआई ने मई 2024 में बजाज फाइनेंस पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया था।
बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट (Bajaj Finance Share Price)
बजाज फाइनेंस के शेयर फिलहाल 0.97% फिसल गए हैं और 8585 रुपये के स्तर पर आ गए है। आज कंपनी के शेयर 8669 रुपये के स्तर पर खुले थे और 8462 के लो लेवल को छुआ है। वहीं, आज 8768 के हाई लेवल को टच किया है।
पिछले एक हफ्ते में बजाज फाइनेंस के शेयर में -4.02% की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा पिछले एक महीने में इस कंपनी के शेयर 0.22% गिरावट देखने को मिली थी। कंपनी के शेयरों ने पिछले 1 साल में 17.79% का रिटर्न दिया है और पिछले 2 सालों में 50.68% का रिर्टन दिया।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications