नयी दिल्ली। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की टॉप रेटेड फाइनेंस कंपनियों में से एक बजाज फाइनेंस ने एफडी पर ब्याज दरों में 40 आधार अंकों (0.40 फीसदी) की बढ़ोतरी की है। अब बजाज फाइनेंस तीन से पांच साल अवधि की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज मिलेगा। अभी तक इस अवधि पर 6.6 फीसदी ब्याज दिया जा रहा था। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस अवधि के लिए 7.25 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। आरबीआई ने शुक्रवार को रेपो दरों में कोई बदलाव न करने का फैसला किया। मगर आरबीआई ने सीआरआर (कैश रिजर्व रेशियो) बढ़ाने की घोषणा की। आरबीआई के इस ऐलान से अनुमान लगाया जा रहा था कि एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है।
तीन साल की एफडी पर ब्याज दर
बजाज फाइनेंस जैसी अन्य एनबीएफसी कंपनियों पर नजर डालें तो महिंद्रा फाइनेंस 3 साल की एफडी पर 6.75 फीसदी तथा एचडीएफसी और आईसीआईसीआई होम फाइनेंस 6.25 फीसदी ब्याज दरें ऑफर कर रही हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई तीन साल की जमा पर 5.3 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बजाज फाइनेंस ने भी अक्टूबर 2018 के बाद पहली बार एफडी ब्याज दरें बढ़ाई हैं। तब ये 3-5 साल की जमा पर 8.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही थी।
7 बार घटाईं ब्याज दरें
अक्टूबर 2018 के बाद से बजाज फाइनेंस ने 3-5 साल की एफडी दरों में 7 बार कटौती की। 7 बार कटौती के बाद अब कंपनी इस अवधि पर 6.6 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रही थी। टॉप-रेटेड कंपनी फिक्स्ड डिपॉजिट गिरती ब्याज दरों के बीच बैंक डिपॉजिट से अधिक लोकप्रिय रही हैं। इस बीच जानकार मान रहे हैं कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
रेपो दर 4 फीसदी बरकरार
5 फरवरी को आरबीआई ने घोषणा करते हुआ कहा कि वे अपनी प्रमुख दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। आरबीआई ने रेपो रेट को 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसदी पर बरकरार रखा है। आरबीआई ने इसके एमएसएफ और बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया। यह 4.25 फीसदी पर बरकरार रहेगा।
यहां पाएं ज्यादा ब्याज
अगर आप एफडी पर ज्यादा ब्याज हासिल करना चाहते हैं तो स्मॉल फाइनेंस में निवेश करें। कई ऐसे छोटे बैंक बजाज फाइनेंस भी अधिक ब्याज दे रहे हैं। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 वर्ष या 5 वर्ष से कम की मैच्योरिटी अवधि वाली एफडी पर बैंक आम लोगों को 7.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर करता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस अवधि पर 7.75 फीसदी ब्याज मिलता है।
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस एफडी
इस बैंक में 730 दिनों से 1095 दिनों से कम की मैच्योरिटी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी ब्याज मिलता है। इस अवधि पर सामान्य नागिरकों को 7.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। सामान्य ग्राहकों के लिए सूर्योदय बैंक में एफडी रेट 4 से 7.50 प्रतिशत तक है। 5 वर्षों की एफडी पर बैंक उच्चतम ब्याज देता है। इतनी अवधि के निवेश पर आपको 7.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सूर्योदय बैंक एफडी ब्याज दर 4.5 प्रतिशत से 8 प्रतिशत ब्याज मिलता है। 5 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications