Bajaj Finance Share: बजाज फाइनेंस के शेयर आज सोमवार को फोकस में हैं. क्योंकि कंपनी के बोनस शेयर जारी करने और स्टॉक विभाजन के बाद शेयरों में एडजस्टमेंट होगा. BSE पर बजाज फाइनेंस का शेयर करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 938 रुपए पर बंद हुआ है. बता दें कि ने अपने FY2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बोनस शेयर और स्टॉक विभाजन की घोषणा की थी.
बोनस शेयर जारी करने और स्टॉक विभाजन के लिए रिकॉर्ड डेट सोमवार यानी 16 जून तय की गई है. इससे पहले बजाज फाइनेंस ने 29 अप्रैल को अपने शेयरधारकों के लिए डिविजेंज, स्टॉक विभाजन और बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की थी. इसके तहत 44 रुपए के फाइनल डिविडेंड के लिए बजाज फाइनेंस की रिकॉर्ड डेट 30 मई थी.
बजाज फाइनेंस का बोनस शेयर
बजाज फाइनेंस ने 4:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया. इसका मतलब है कि कंपनी रिकॉर्ड डेट पर शेयरहोल्डर्स के पास मौजूद प्रत्येक एक इक्विटी शेयर के लिए 4 बोनस इक्विटी शेयर जारी करेगी.
बजाज फाइनेंस का स्टॉक विभाजन
बजाज फाइनेंस ने अपने शेयरों के उप-विभाजन या स्टॉक विभाजन की भी घोषणा 1:2 के रेश्यो में की है. इसका मतलब है कि बजाज फाइनेंस के जो शेयरहोल्डर 2 रुपए के फेस वैल्यू वाले एक इक्विटी शेयर को रखते हैं. उनके पास अब 1 रुपए के फेस वैल्यू वाले दो इक्विटी शेयर होंगे. इस प्रकार स्टॉक विभाजन और बोनस शेयर जारी होने के बाद 100 बजाज फाइनेंस के शेयर रखने वाले निवेशक को 1000 शेयर मिलेंगे. इससे पहले बजाज फाइनेंस ने सितंबर 2016 में 1:5 का स्टॉक विभाजन और 1:1 का बोनस शेयर जारी किया था.

बजाज फाइनेंस के शेयर का परफॉर्मेंस
बजाज फाइनेंस के शेयर की कीमत में एक महीने में 3% और 2025 में अब तक 36% की तेजी हुई है. पिछले एक साल में NBFC स्टॉक 28% ऊपर है और 5 साल के आधार पर 279% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इसका कुल मार्केट कैप 5.82 लाख करोड़ रुपए है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications