Bajaj Housing Finance IPO Listing: बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर सोमवार, 16 सितंबर को लिस्ट होगा. शेयर की लिस्टिंग सुबह 10 बजे NSE और BSE पर होने वाली है. प्राइमरी मार्केट में धमाकेदार रिस्पांस के बाद बंपर लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है.
IPO के लिए रिकॉर्ड 3.23 लाख करोड़ रुपए तक की बोली लगाई गई. इस लिहाज से देश की GDP का 1 फीसदी रही. FY24 के लिए अनुमान नॉमिनल GDP 295.36 लाख करोड़ रुपए है. दरअसल, IPO के लिए बंपर बोली की वजह वजह रिटेल इनवेस्टर्स की ओर से जबरदस्त मांग और मजबूत मार्केट सेंटीमेंट रही. साथ ही यह कंपनी में निवेशकों का विश्वास और खास रुचि को भी दर्शाता है.
बजाज हाउसिंग फाइनेंस IPO सब्सक्रिप्शन
बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO बुधवार, 11 सितंबर को बंद हुआ. यह 6,560 करोड़ रुपए का रहा, जिसने सब्सक्रिप्शन के लिहाज से सरकारी कंपनी कोल इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 2008 में कोल इंडिया के आईपीओ को कुल 2.36 लाख करोड़ रुपए का सब्सक्रिप्शन मिला था. इस साल की शुरुआत में प्रीमियर एनर्जीज के आईपीओ के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बोलियां मिलीं, जबकि नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के लिए 1.56 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिलीं थी.

GMP पर मचा बवाल!
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों की हाई डिमांड को देखते हुए ग्रे मार्केट में शेयर का भाव 79 रुपए प्रति शेयर तक बढ़ गया है, जो लिस्टिंग से ठीक पहले इश्यू प्राइस से 113 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. यानी IPO इनवेस्टर्स को लिस्टिंग पर दोगुना से भी ज्यादा रिटर्न मिल सकता है.
IPO को लेकर इनवेस्टर्स में ज्यादा क्रेज क्यों?
बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने कई ट्रिगर्स की वजह से निवेशकों को आकर्षित किया है. यह हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, जिसका प्रोडक्ट रेंज काफी डाइवर्सिफाइड है. इसे पैरेंट कंपनी बजाज फाइनेंस से मजबूत सपोर्ट मिलता है. इससे अच्छी ग्रोथ की भी उम्मीद है.
बजाजा हाउसिंग फाइनेंस का कारोबार
बजाज ग्रुप की पुणे बेस्ड कंपनी हाउसिंग या कमर्शियल एसेट्स खरीदने या उसका रेनोवेसन करने के इच्छुक व्यक्तियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं को फाइनेंशियल सॉल्युशंस मुहैया करता है. देशभर में कंपनी के करीब 8 करोड़ ग्राहक हैं. कंपनी, बजाज फाइनेंस की 100% सब्सिडियरी है. बजाज फाइनेंस में बजाज फिनसर्व की 51.34% हिस्सेदारी है.
IPO के लिए जून में भरा था आवेदन
बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने जून में IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे, जिसमें 4,000 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा. जबकि 3,000 करोड़ रुपए ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए जुटाई जाएगी. IPO के लिए आवेदन को मार्केट रेगुलेटर ने अगस्त के शुरुआत में ही मंजूरी दे दी थी.
IPO के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर कोटक महिंद्रा कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, गोल्डमैन सैक्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं. जबकि सिरिल अमरचंद मंगलदास बजाज हाउसिंग फाइनेंस के कानूनी सलाहकार हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications