नई दिल्ली, सितंबर 22। शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले निवेशकों को कई चीजों पर ध्यान देना चाहिए। इनमें एक चीज है कंपनी का बिजनेस। यदि कंपनी किसी ऐसे बिजनेस में है, जो आगे ग्रोथ हासिल करेगा तो उस कंपनी में पैसा लगाना समझदारी है। यदि उस कंपनी के बिजनेस के फ्यूचर में ग्रोथ हासिल करने की उम्मीद नहीं है तो उसमें निवेश न करना बेहतर है। पिछले कुछ समय में 3 सेक्टरों की कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। फार्मा, आईटी और केमिकल। इन तीनों सेक्टरों के अधिकतर कंपनियों के शेयर लगातार ऊपर चढ़े हैं। इनमें से केमिकल सेक्टर की एक कंपनी की जानकारी हम यहां आपको देने जा रहे हैं, जिसने 50 हजार रु के निवेश को 61.5 लाख रु कर दिया।
बालाजी अमाइंस ने बनाया मालामाल
शेयर बाजार के निवेशकों को सब्र रखने का तगड़ा इनाम मिलता है। इसका एक शानदार उदाहरण है बालाजी एमाइंस का शेयर। ये केमिकल शेयर अब से ठीक 10 साल पहले 34.60 रु के रेट पर था, जबकि आज यह 4640 रु पर बंद हुआ है। यानी पूरे 10 साल में इस शेयर ने 13310 फीसदी का रिटर्न दिया है और निवेशकों को दौलत 133 गुना से अधिक कर दी।
50 हजार रु के बनाए 61.5 लाख रु
13310 फीसदी के रिटर्न हिसाब से अगर किसी ने इस शेयर में 50 हजार रु का निवेश किया हो तो आज उनकी वैल्यू 61.5 लाख रु से अधिक हो गयी होगी। इतना फायदा होने में 10 साल का समय लगा है। आपको इतना फायदा कहीं और हो ही नहीं सकता था। आप रियल एस्टेट में भी इतना पैसा नही कमा पाते। क्योंकि पहली बात उसमें निवेश के लिए आपको कई लाख रु चाहिए होते।
बालाजी अमाइंस का बिजनेस
बालाजी एमाइंस लिमिटेड, इंडिया, एक आईएसओ 9001: 2015 प्रमाणित कंपनी है, जो मिथाइलमाइन्स, एथिलामाइन्स, डेरिवेटिव्स ऑफ स्पेशलिटी केमिकल्स और फार्मा एक्सीसिएंट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। ये इसके मुख्य उत्पाद रहे हैं। इसके कई और प्रोडक्ट हैं, जो विभिन्न फार्मा / कीटनाशक उद्योगों के लिए डाउनस्ट्रीम यानी जरूरी उत्पाद हैं।
ऐलीफैटिक अमाइंस की मुख्य उत्पादक
बालाजी एमाइंस भारत में एलीफैटिक एमाइंस की प्रमुख निर्माताओं में से एक है, जिसकी स्थापना मूल्य आधारित स्पेशलिटी केमिकल्स की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वर्ष 1988 में की गई थी। ऐसी ही खासियतों के चलते इसने सालों साल तरक्की की है। कंपनी ने वर्ष 1989 में मिथाइल अमाइन को भी बनाना शुरू किया और बाद में एथिल अमाइन और मिथाइल अमाइन और एथिल एमाइन के अन्य डेरिवेटिव को बनाना प्रारंभ कर दिया।
जून तिमाही में दमदार रहे नतीजे
पिछले साल की जून तिमाही के मुकाबले इस साल की समान तिमाही में बालाजी अमांइस के नतीजे काफी शानदार रहे। इसका मुनाफा 31.58 करोड़ रु से बढ़ कर 97.40 करोड़ रु रहा। वहीं इसकी इनकम 224.19 करोड़ रु से बढ़ कर 451.94 करोड़ रु रही। यानी इसका मुनाफा और इनकम दोनों ही साल दर साल आधार पर दोगुने से अधिक रहे। आखिर में बताते चलें कि बालाजी अमाइंस के शेयर ने बीते एक महीने और एक साल में अच्छा रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications