नयी दिल्ली। जोखिम का हवाला देते हुए अक्सर निवेशक शेयर बाजार से दूरी बना लेते हैं। मगर यही शेयर बाजार आपको बेहद कम अवधि में जोरदार रिटर्न दिला सकता है। इसमें कोई शक नहीं कि शेयर बाजार में म्यूचुअल फंड या एफडी आदि के मुकाबले काफी जोखिम है, मगर यदि आपके पास अच्छी जानकारी हो तो यहां सबसे जल्दी पैसा दोगुना हो सकता है। आपको यहां शायद 10-20 शेयरों में भी पैसा लगाने की जरूरत न पड़े। बल्कि 1 ही शेयर आपका पैसा दोगुना करने के लिए काफी है। जैसे कि बालकृष्ण इंडस्ट्रीज ने केवल 5 महीनों में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया और वो भी ऐसे समय में जब कोरोना संकट के चलते शेयर बाजार बहुत बुरी तरह लुढ़का। आइए जानते हैं इस शेयर ने निवेशकों को कितना रिटर्न दिया है।
105 फीसदी दिया रिटर्न
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज एक टायर निर्माता कंपनी है। यानी बालकृष्ण इंडस्ट्रीज ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी हुई कंपनी है, जो पिछले दो सालों से संकट में है। मगर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के संकट में होने और कोरोनावायरस के बावजूद बालकृष्ण इंडस्ट्रीज ने पिछले 5 महीनों में 105 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस शेयर ने पिछले 5 महीनों की अवधि में अपने निवेशकों का पैसा दोगुने से भी अधिक कर दिया। दरअसल ऑटोमोबाइल सेक्टर में वी-आकार की रिकवरी देखने के मिली है। यानी पहले तेजी से गिरना और फिर से वापस ऊपर चढ़ना। इसी वी-आकार की वसूली ने निवेशकों को इस सेक्टर में फिर से लौटने के लिए मजबूर किया। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज इस तेजी की सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक रही है।
अभी भी है पैसा कमाने का मौका
बालकृष्ण ऑटो-एसेसरीज क्षेत्र में किसी भी अन्य कंपनी के मुकाबले अपने निर्यात से अधिक लाभ कमा रही है। कंपनी निर्यात से लगभग 80 प्रतिशत इनकम प्राप्त करती है। इसलिए अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और इटली इसके प्रमुख बाजार बने हुए हैं। इसी के मद्देनजर एडवाइजरी कंपनी नोमुरा के लिए ये शेयर काफी अच्छा है। ब्रोकरेज के अनुसार भारत से एग्री टायर का निर्यात जुलाई में साल-दर-साल 44 प्रतिशत बढ़ा है। जर्मनी में 119 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। फ्रांस, इटली और यूके जैसे अन्य देशों में भी निर्यात क्रमश: 76 प्रतिशत, 29 प्रतिशत और 24 प्रतिशत बढ़ा। केवल अमेरिका को निर्यात में 20 प्रतिशत की गिरावट आई।
1626 रु तक जा सकता है शेयर
इस समय ये शेयर 1401 रु पर है। मगर सीएनबीसी की रिपोर्ट क अनुसार नोमुरा के मुताबिक ये 1626 रु के भाव तक जा सकता है। यानी शेयर अभी 200 रु प्रति शेयर से ज्यादा की कमाई करवा सकता है। एग्री सेगमेंट में गुंजाइश के चलते ये बालकृष्ण इंडस्ट्रीज एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। कंपनी की औरंगाबाद, भिवाड़ी, चोपांकी, डोंबिवली और भुज में पांच फैक्ट्रियां हैं, जिनमें ये खनन, अर्थमूविंग, कृषि और बागवानी में इस्तेमाल होने वाले टायर बनाती है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications