नई दिल्ली, मई 4। निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक ने एक से दो साल में मैच्योर होने वाली 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। जो लोग एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं उनके लिए यह अच्छा मौका है। बता दें कि बंधन बैंक ने एक से दो साल में मैच्योर होने वाली 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 50 आधार अंकों की वृद्धि की है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
कितनी बढ़ी दर
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आज 4 मई, 2022 को इस बदलाव की घोषणा की गई है और बदलाव के परिणामस्वरूप बैंक ने एक से दो साल में मैच्योर होने वाली 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को 5.25 प्रतिशत से बढ़ा कर 5.75 प्रतिशत कर दिया है। ये बढ़ोतरी एक वर्ष से 18 माह में और 18 माह से अधिक से दो वर्ष से कम की जमाराशियों पर की गयी है।
बाकी ब्याज दरें समान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 साल से 2 साल से कम की अवधि को छोड़ कर बैंक ने अन्य अवधियों पर ब्याज दरों को स्थिर रखा है। बंधन बैंक 4 मई 2022 से 7 से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 3.00 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करेगा। 31 दिनों से 6 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर 3.50 प्रतिशत होगी, जबकि ब्याज दर 6 महीने में 1 साल से कम में मैच्योर होने वाली जमा राशि 4.50 फीसदी होगी।
कुछ और अवधियों की ब्याज दरें
एक साल से 18 महीने में मैच्योर होने वाली और 18 महीने से ऊपर दो साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली सावधि जमा पर ब्याज दर अब 5.75 फीसदी होगी, जो पहले 5.25 फीसदी थी। इसमें 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है। दो साल से पांच साल से कम समय में मैच्योर होने वाली सावधि जमा पर ब्याज दर 6.25 फीसदी होगी, जो कि सबसे ज्यादा है। बंधन बैंक द्वारा 5 साल और 10 साल तक मैच्योर होने वाली जमा पर दी जाने वाली नियमित ब्याज दर 5.60 प्रतिशत है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें
वरिष्ठ नागरिकों को नियमित दर के अलावा सभी अवधियों के लिए अतिरिक्त 0.75 प्रतिशत की दर मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों को आज से शुरू होने वाले 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 3.75 फीसदी से 6.35 फीसदी तक की दर से ब्याज मिलेगा। 2 साल से लेकर 4 साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जो कि उनके लिए अवधियों में सबसे अधिक।
बंधन बैंक का शेयर
बता दें कि बंधन बैंक का शेयर भी काफी मुनाफा करा रहा है। ये आज करीब पौने 1 बजे 333 रु के आस-पास है। इस रेट पर यह बीते एक महीने में 4.6 फीसदी, 6 महीनों में 12.8 फीसदी और 2022 में अब तक 32 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसका एक साल का रिटर्न करीब 5 फीसदी रहा है। 28 मार्च 2018 को लिस्ट होने के बाद से अब तक यह करीब 29 फीसदी गिर चुका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications