Bangalore Axis Bank Manager: बेंगलुरू में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। 97 करोड़ रुपए के स्टॉक-मार्केट धोखाधड़ी में Axis बैंक मैनेजर और 3 सेल्स अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरू पुलिस के अनुसार, ये सभी अधिकारी 97 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हुए हैं। आइए इस मामले के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं।

97 करोड़ रुपये की हुई धोखाधड़ी (Bangalore Police Arrest Bank Manager)
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने 15 अक्टूबर को स्टॉक मॉर्केट के जरिए भारी रिटर्न का वादा करके 97 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में Axis बैंक के एक मैनेजर और तीन सेल्स अधिकारियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक रिलीज में जानकारी दी है कि साइबर क्राइम पुलिस ने पाया है कि घोटाले से जुड़े 254 केस देश भर में दर्ज किए गए हैं।
बैंक कर्मचारियों ने छह बैंक अकाउंट खोले थे जिसके जरिए 97 करोड़ रुपये का फर्जी लेनदेन किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पश्चिम बेंगलुरु में Axis बैंक की नगरभवी ब्रांच के एक बैंक मैनेजर किशोर साहू और सेल्स अधिकारियों मनोहर, कार्तिक और राकेश के रूप में की है। वहीं, Axis बैंक के प्रवक्ता ने कहा, "मामले की अभी जांच चल रही है और Axis बैंक प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जांच अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।"
ये है स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए फ्रॉड का मामला
मार्च में उत्तरी बेंगलुरु के येलहंका के रहने वाले एक शख्स की शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच शुरू हुई। पुलिस ने शिकायतकर्ता का नाम बताए बिना कहा कि उस व्यक्ति ने कहा कि उसे एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था, जो कथित तौर पर स्टॉक ट्रेडिंग टिप्स देता था और निवेश का 10 गुना रिटर्न का वादा किया जाता था। व्यक्ति ने शुरुआत में 50,000 रुपये का निवेश किया और बड़े प्रॉफिट का वादा करते हुए उसे कई सारे वॉट्सऐप मैसेज मिले। इसके बाद जून तक 1.5 करोड़ रुपये का "निवेश" कर लिया। धोखाधड़ी करने वालों ने एडिट किए हुए स्क्रीनशॉट भेजे, जिसमें दिखाया गया कि ट्रेडिंग अकाउंट में 28 करोड़ रुपये मौजूद हैं।
75 लाख रुपये की सर्विस मैनेजमेंट फीस
उस व्यक्ति को तब शक हुआ, जब उसने पैसा निकालने के लिए 75 लाख रुपये की Server Management Fees की मांग की। तब यूजर ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की। जांच में पुलिस को आरोपियों से जुड़े कई बैंक अकाउंट का पता चला।
इस पूरी जांच में पुलिस ने Axis बैंक के मैनेजर और तीन सेल्स अधिकारियों तक पहुंची, जिन्हें 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उदालत ने 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
भारतीय शेयर मार्केट पिछले लंबे समय से निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रहा है। अब आम आदमी का रुझान भी अब स्टॉक मार्केट की ओर ज्यादा हुआ है। इसमें कई सारे लोग अपनी जमापूंजी तक निवेश कर देते हैं। शेयरों में लोगों की रुचि का फायदा ऐसे जालसाज उठा लेते हैं। सेबी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए कई सारे तरीके और टिप्स भी शेयर करती है लेकिन फिर भी कई सारे लोग इसका शिकार बन जाते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications