देशभर में चिलचिलाती गर्मी से हाल-बेहाल है. उत्तर भारत में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच जा रहा. नौतपा के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. राजधानी दिल्ली में 29 मई तक लू चलने का अनुमान है. तेज गर्मी से गुजरात के कई शहरों में लोगों की तबियत बिगड़ गई. इसके लिए राज्य सरकार ने लोगों से एतिहात बरतने की अपील की है. हालांकि, गर्मी से देश के कुछ राज्यों में राहत मिल रही है. इसकी वजह मौसम में बदलाव है. क्योंकि दक्षिण भारत में बारिश और बादल से तापमान नीचे आ गया है. बारिश से यहां का मौसम सुहाना हो गया है. तापमान 22 डिग्री तक फिसल गया है. भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बारिश और बादल का अनुमान जताया है.
सुहाना रहेगा बेंगलुरू का मौसम?
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अनुमान के मुताबिक शहर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस दौरान आसमान में सामान्य बादल रहेंगे. साथ ही बारिश और तूफानी बौझार भी हो सकती है. इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया था.

अगले 7 दिन के लिए अनुमान
IMD ने कहा कि अगले 7 दिनों तक शहर में बारिश और सामान्य बादल रहने के अनुमान है. तापमान भी आज 26 मई के मुकाबले थोड़ा बढ़ेगा. 27 मई को तापमान 23 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है. इस दौरान हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल रहने का अनुमान है. 28 मई से 31 मई तक सिटी में टेंप्रेचर 23 डिग्री से लेकर 33 डिग्री तक रह सकता है. साथ ही हल्की बारिश और बादल रहने का अनुमान है.
राजधानी दिल्ली में मौसम रहेगा गर्म
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के कुछ इलाकों में लू चलने की स्थिति बन सकती है. विभाग ने जारी अनुमान में कहा कि दिनभर आसमान साफ रह सकते हैं. इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. शहर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में 29 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.
गुजरात में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा. बीते 20 दिनों में 108 इमरजेंसी सर्विस को 10000 कॉल रिसीव हुई हैं. इसमें ज्यादातर लोगों को सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द, चक्कर आना, पेट में दर्द जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. साथ ही गर्मी को देखते हुए स्कूल और निर्माण कार्यों से जुड़े संस्थानों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications