देश के काफी इलाकों में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल हो रहा. उत्तर भारत के कई इलाकों में लू का कहर है. तापमान तो 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा. मौसम की हवाएं झुलसा दे रही. दिल्ली-NCR, UP, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत तमाम राज्यों में गर्मी ने कहर बरपा दिया है. यहां तापमान 40 से 45 डिग्री के पार चल रहा. इसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग यानी IMD की ओर से मौसम को लेकर ताजा अनुमान जारी किया है, जोकि राहत वाली है.
दिनभर बादल के अनुमान, बारिश भी संभव
IMD की ओर से जारी ताजा अनुमान के मुताबिक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बुधवार को बादल रहेंगे. शहर में बारिश या बिजली कड़क सकती है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री और अधिकतम 32° रहने का अनुमान है. हालांकि, बारिश के चलते तापमान 26 डिग्री के आसपास ही रहने की उम्मीद है.
मौसम विभाग ने कहा कि बेंगलुरू में गुरुवार को तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है, जोकि 23 डिग्री के आसपास रहेगा. पूरे हफ्ते की बात करें तो न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री रहने का अनुमान है. जबकि अधिकतम 29-30 डिग्री तापमान रहेगा.

राज्य के इन जिलों में होगी तेज बारिश
कर्नाटक में बेंगलुरू के अलावा अन्य जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जिसमें उडुप्पी और दक्षिण कन्नड जिले शामिल हैं. कोडागु, चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
उत्तर कन्नड़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा बागलकोट, बेलगावी, बीदर, धारवाड़, गडग, हावेरी, कलबुर्गी, कोप्पल, रायचूर, विजयपुरा और यादगीर जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.
उत्तर भारत में जारी है गर्मी का कहर
राजधानी दिल्ली के मौसम में लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे. क्योंकि यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा. 22 मई से 24 मई के दौरान अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है. जबकि 25 से 28 मई के बीच तापमान 46 डिग्री तक हो सकता है. रहने की संभावना जताई गई है. जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री पहुंच सकता है. बढ़ते तापमान को देखते हुए IMD ने दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है.
इन राज्यों में हीटवेट का कहर
मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए भी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक 25 मई तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति की संभावना है. बता दें कि मंगलवार को देश का सबसे गर्म शहर हरियाणा का सिरसा रहा, जहां का तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंच गया. फिर राजस्थान के पिलानी में 47.2 डिग्री और पंजाब के भटिंडा, यूपी के आगरा में तापमान 46 डिग्री के पार निकल गया.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications