Bangaluru Weather: देश में मानसून इस बार समय से पहले आने का अनुमान है. इसकी शुरुआत केरल से होगी. उससे पहले देश के चुनिंदा राज्यों में बारिश ने तपती गर्मी से राहत दे दी है. इसमें कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू शामिल है. यहां झमाझम बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट आई है. मौसम विभाग यानी IMD की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक शहर में बारिश और बिजली 20 मई तक जारी रहने वाली है. इससे तपती गर्मी के साथ कुछ इलाकों में हो रही पानी के संकट से भी राहत मिलेगी.
कैसा रहेगा आज बेंगलुरू का मौसम?
भारतीय मौसन विभाग यानी IMD के मुताबिक शनिवार को बेंगलुरू में बारिश और बिजली के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. बिजली कड़कने के साथ 1 या 2 बार बारिश के अनुमान हैं. बता दें कि मौसम विभाग ने 18 से 20 मई के लिए ऑरेंस अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत मौसम बिगड़ने की स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत है.
हफ्तेभर के लिए क्या है मौसम के लिए अनुमान?
IMD ने बेंगलुरू के लिए अगले हफ्ते का अनुमान जारी किया है. इसमें सामान्य तौर पर बादल छाए जाने, बारिश और बिजली कड़कने का अनुमान जारी किया है. 18 मई को थोड़ी बारिश और बिजली के साथ न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 19 से 21 मई के दौरान न्यूनतम टेंपरेचर 23 डिग्री सेल्सियस और 33 डिग्री रहने का अनुमान है. जबकि 22 और 23 मई को ज्यादातर बादल छाए रहेंगे. साथ में बारिश और बिजली की संभावना है. इस दौरान तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस की रेंज में रह सकता है.

कल देर रात हुई जमकर बारिश
IMD ने कहा कि बेंगलुरू में कल 17 मई को जिले में जमकर बारिश हुई. शहर में सुबह 5.45 से 6.30 बजे के दौरान 17.0 mm बारिश हुई. इससे शहर की हवा सुबह ठंडी रही. गर्मी के इस सीजन में यह पहला मौका है जब शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे फिसल गया. इससे पहले अप्रैल में बिना बारिश के हीटवेव चला और तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया. हालांकि, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
कर्नाटक में कल जमकर हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को जमकर बारिश हुई. इस दौरान शिवमोग के Maruthipura में 133.5mm, टुमकुरू के Chikkathotlakere में 125mm और Muthugadahalli में 121.5mm, हसन के Sankanahalli में 110.5mm और मैसूर के Heggadahalli में 110mm बारिश हुई, जोकि राज्य में सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाके रहे.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications