Bank Working Days: बैंक से जुड़ी हुई बड़ी खबर आ गई है। अब दिसंबर से 5 दिन के लिए बैंक खुलेंगे। बैंक कर्मचारी हफ्ते में सिर्फ पांच दिन काम करेंगे और शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलेगी। बैंक कर्मचारी काफी लंबे समय से हफ्ते में पांच दिन वर्किंग करने की मांग कर रहे थे। इसपर अब सिर्फ सरकार की मंजूरी का इंतजार है, जो दिसंबर 2024 तक मिलने की उम्मीद है।

5 दिन काम करेंगे बैंक कर्मचारी
मनी कंट्रोल के अनुसार, भारतीय बैंक संघ (IBA) और कर्मचारी यूनियनों के बीच इस मुद्दे पर एक समझौता हो चुका है। अब सिर्फ सरकार की मंजूरी का इंतजार है, जो दिसंबर 2024 तक मिल सकती। ये मंजूरी मिलने के बाद बैंक कर्मचारी हफ्ते में सिर्फ पांच दिन काम करेंगे और शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलेगी। इस फैसले को लेकर IBA और बैंक यूनियनों के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) पर पहले ही हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।
इसके अलावा दिसंबर 2023 में हुए इस समझौते में सरकारी और निजी बैंक दोनों शामिल थे। इसके बाद 8 मार्च 2024 को IBA और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन के बीच एक ज्वाइंट नोट पर भी हस्ताक्षर हुए, जिसमें 5 दिन वर्किंग और वीकेंड पर छुट्टी की रूपरेखा तय की गई। यह बदलाव सरकार की मंजूरी पर निर्भर करता है।
बढ़ सकती हैं बैंक की टाइमिंग
आपको बता दें कि यह प्रपोजल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ भी चर्चा के लिए जाएगा। सरकार ने इस प्रस्ताव पर मंजूरी के लिए कोई तय समय सीमा नहीं रखी है, लेकिन उम्मीद है कि साल के अंत तक इसका नोटिफिकेशन आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सरकार 5 दिन वर्किंग को मंजूरी देती है, तो बैंकों के दैनिक कामकाज के घंटों में 40 मिनट की बढ़ोतरी होगी।
ये हो सकता है बैंक का नया समय
फिलहाल बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं। जब नया समय लागू होगा तो बैंक खुलने का नया समय सुबह 9:45 बजे बैंक बंद होने का नया समय शाम 5:30 बजे तक हो जाएगा। इसके अलावा कुछ बैंक कर्मचारियों का मानना है कि उन्हें 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत तक इस प्रस्ताव पर सरकार की ओर से नोटिफिकेशन आने की उम्मीद है। Negotiable Instruments Act के अनुसार, दो दिन को छुट्टी के रूप में मान्यता दी जाएगी। इसका मतलब यह होगा कि हर हफ्ते शनिवार और रविवार दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक यूनियन साल 2015 से हर शनिवार और रविवार को छुट्टी की मांग कर रही थीं। अब, अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो बैंक कर्मचारी हफ्ते में केवल 5 दिन काम करेंगे और वीकेंड पर आराम कर सकेंगे।
अक्टूबर में इतने दिन बंद रहे हैं बैंक
अक्टूबर के महीने में कई दिनों पर आरबीआई ने छुट्टी दी है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और महालय अमावस्या के कारण बैंकों की छुट्टी थी। इसके बाद 6 अक्टूबर रविवार को देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी थी। वहीं, 12 अक्टूबर को शनिवार को आयुध पूजा, दशहरा और दूसरे शनिवार के कारण सभी बैंकों की छुट्टी रही और 13 अक्टूबर को रविवार के दिन देशभर के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रही। इसके बाद 20 अक्टूबर को रविवार पर देशभर के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
इसके बाद 26 अक्टूबर 2024- शनिवार देशभर के बैंक चौथे शनिवार के कारण बंद रहेंगे। फिर 27 अक्टूबर को रविवार को देशभर के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी और 31 अक्टूबर को गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, नरक चतुर्दशी और दिवाली के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications