नई दिल्ली, नवंबर 8। कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते से कोविड एडवांस क्लेम या रेगुलर क्लेम के लिए वैलिड बैंक डिटेल के साथ एक अपडेटेड बैंक खाता होना जरूरी है। यदि ईपीएफओ के पास आपाक इनवैलिड या गलत बैंक खाता रजिस्टर है तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) आपकी क्लेम राशि जारी करने से रोक सकता है। ईपीएफओ ने 5 नवंबर 2021 को कहा कि इसने कुल 1.65 करोड़ क्लेम का निपटारा किया है। इसने 1 अप्रैल 2021 से 30 सितंबर 2021 तक पीएफ सदस्यों को 56,834 करोड़ रुपये जारी किए। यहां हम आपको बताएंगे ईपीएफओ के पास अपना बैंक अकाउंट अपडेट करने का तरीका।
कोविड एडवांस क्लेम
ईपीएफओ ने 1 अप्रैल 2021 से 30 सितंबर 2021 के बीच पीएफ सदस्यों को 11,182 करोड़ रुपये का वितरण करते हुए 52.17 लाख कोविड-19 एडवांस क्लेम का भी निपटान किया। ये क्लेम तभी क्लियर हो सकते हैं जब आपके पास ईपीएफओ के साथ एक सही बैंक खाता रजिस्टर हो। यदि आप किसी ईपीएफ खाते में अपने बैंक खाते की डिटेल अपडेट करना चाहते हैं, तो ईपीएफओ के अनुसार 4 स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
पीएफ खाते में बैंक डिटेल ऑनलाइन अपडेट करने के स्टेप्स
'यूनिफाइड मेंबर पोर्टल' पर जाएं और यूएएन और पासवर्ड जैसे जरूरी क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने खाते में लॉग इन करें। अब 'मैनेज' सेक्शन में जाएं और ड्रॉप-डाउन मेन्यू से 'केवाईसी' पर क्लिक करें। अब 'डॉक्यूमेंट्स' पर क्लिक करें और अपना सही बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी दर्ज करें। इसके बाद 'सेव' पर क्लिक करें।
ये है बाकी प्रोसेस
एक बार जब आप डिटेल सेव कर लेते हैं, तो आपकी रिक्वेस्ट 'केवाईसी पेंडिंग फॉर अप्रूवल' के तौर पर डिस्प्ले की जाएगी। ध्यान रहे कि मेंबर ईपीएफओ सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के निपटान के लिए इस लिंक (https://epfigms.gov.in) पर जाएं और शिकायत पोर्टल पर जाकर रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
ब्याज हो गया क्रेडिट
हाल ही में ईपीएफ सदस्यों के लगभग 25 करोड़ खातों में पीएफ की ब्याज दर 8.5 प्रतिशत जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बात की जानकारी ईपीएफओ ने एक ट्वीट करके दी थी। ये ब्याज दर वर्ष 2020-21 के लिए है। ईपीएफओ ने 30 अक्टूबर, 2021 के एक सर्कुलर में कर्मचारी भविष्य निधि सदस्यों के खाते के लिए वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दर क्रेडिट करने की घोषणा की घोषणा की। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के पैरा 60(1) के तहत ईपीएफ योजना के प्रत्येक सदस्य के खाते में वर्ष 2020-21 के लिए 8.50 प्रतिशत ब्याज क्रेडिट करने की केंद्र सरकार की मंजूरी की भी जानकारी दी।
कैसे चेक करें पीएफ बैलेंस
यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर ईपीएफओ के पास उपलब्ध डिटेल प्राप्त कर सकते हैं। यदि सदस्य का यूएएन बैंक खाता संख्या, आधार और पैन में से किसी एक के साथ लिंक है तो उसे अंतिम लेन-देन और पीएफ बैलेंस की डिटेल मिल जाएगी। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 01122901406 पर मिस्ड कॉल दें। दो रिंग के बाद कॉल अपने कट जाएगी। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पीएफ सदस्य को कोई शुल्क नहीं देना होगा। फिर मैसेज से आपको पीएफ बैलेंस की डिटेल मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications