Bank Holiday Today Guru Ravidas Jayanti: फरवरी 2025 में बैंकों में कुल 14 दिनों की छुट्टी दी गई है। इसमें सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय अवकाश, रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं। आज 12 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के कारण कई भारतीय राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। गुरु रविदास जयंती का दिन संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और योगदानों का सम्मान करने के लिए समर्पित है। आइए आपको बताते हैं कि आज कहां-कहां पर बैंकों में छुट्टी रहने वाली है।

कहां-कहां पर आज बंद रहेंगे बैंक? (Bank Holiday Guru Ravidas Jayanti)
गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार, 12 फरवरी, 2025 को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में आज के लिए लेफ्टिनेंट गवर्नर ने गुरु रविदास जयंती के सम्मान में सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों और स्वायत्त निकायों के लिए अवकाश की घोषणा की है। सिर्फ यही नहीं, इस जयंती के लिए यूपी में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसमें सरकारी ऑफिस, स्कूल, बैंक व कोषागार(Treasury) बंद रहेंगे।
फरवरी 2025 में बैंक हॉलिडे
फरवरी 2025 में, पूरे भारत में बैंक अलग-अलग मौकों पर अवकाश रहेगा। मंगलवार, 11 फरवरी को चेन्नई में थाईपुसम के कारण बैंक बंद रहे थे। रविदास जयंती के बाद, शनिवार, 15 फरवरी को लोई-नगाई-नी उत्सव के कारण इम्फाल के बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के कारण बुधवार, 19 फरवरी को बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
वहीं, 20 फरवरी को राज्य दिवस के अवसर पर आइजोल और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक बंद होने पर ऐसे निपटाएं जरूरी काम?
गुरु रविदास जयंती के मौके पर अगर आप कोई बैंक से जुड़ा काम करना चाहते हैं तो इसके लिए आप बैंक की ऑनलाइन वेबासइट या ऐप का यूज कर सकते हैं। वहीं, पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई और निकासी के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications