Bank Holiday List: आपको बता दें कि इस हफ्ते बुद्ध पूर्णिमा, नजरूल जयंती, लोक सभा चुनाव 2024 और शनिवार-रविवार सप्ताहांत की छुट्टियों के कारण 23 मई से 26 मई तक संभावित चार दिनों की छुट्टियां बैंक में होगी।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित सभी सार्वजनिक बैंकों में इस महीने (मई 2024) दस से अधिक छुट्टियां हैं।
इसमें प्रत्येक दूसरे और चौथे सप्ताह में शनिवार की छुट्टी और प्रत्येक सप्ताह में सभी नॉन वर्किंग डे यानी रविवार भी शामिल है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा घोषित राज्य सरकार की छुट्टियों के साथ मिलाकर हर साल के लिए बैंकों के अवकाश कैलेंडर को निर्धारित करता है।
आपको बता दें कि हमारे दे में सभी धार्मिक त्योहारों या क्षेत्रीय रीति-रिवाजों को कई हिस्सों में लोग मनाते हैं तो वहीं, कुछ लोग नहीं मनाते हैं।
इसलिए, कुछ बैंक हॉलिडे केवल कुछ राज्यों के लिए ही निर्धारित की गई हैं। अगर आप किसी भी असुविधा से बचना चाहते हैं तो इसके के लिए आप अपनी बैंक की निकटतम शाखा से सभी छुट्टियों और दिनों की पुष्टि कर सकते हैं।
आज इन जगहों पर बैंक में है अवकाश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों के बैंकों में अवकाश है। त्रिपुरा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तरा खंड, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला के बैंक में भी आज अवकाश रहेगा।
24 मई को इन जगहों पर बैंक बंद रहेगा
कुछ राज्यों में बैंक 24 मई को भी बैंक बंद रहेंगे। बैंक नजरूल जयंती और 2024 के लोकसभा चुनाव के अगले चरण के लिए बंद रहेंगे।
त्रिपुरा और उड़ीसा में 24 मई को नजरूल जयंती के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसलिए अगर आप इनमें से किसी जगह पर रहते हैं तो पहले ही बैंक से जुड़े हुए जरूरी काम को कर लें।
25 और 26 मई को बैंकों में रहेगी छुट्टी
आपको बता दें कि चौथे शनिवार के कारण भी बैंक में अवकाश रहेगा और इसके बाद 26 मई को रविवार के दिन पर भी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
ऑनलाइन बैंक सर्विसेस की लें मदद
अगर आपको बैंक से जुड़ा हुआ जरूरी काम करना है तो इसके लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह हमेशा की तरह जारी रहेंगी और आप जरूरी लेन-देन करने के लिए बैंकों की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या एटीएम और इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। इन सुविधाओं की मदद से आप आसानी से घर बैठे अपने बैंक के कामों को कर पाएंगे।
बैंक हॉलिडे पर आसानी से एटीएम के जरिये भी आप ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आप आसानी से डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, मई महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। मई में 14 दिनों की छुट्टियों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ-साथ रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications