Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जनवरी 2025 के लिए निर्धारित दिनों पर छुट्टी दी है। आरबीआई के शेड्यूल के अनुसार, मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक पूरे देश में बंद नहीं रहेंगे, बल्कि कुछ खास राज्यों और शहरों में ही बैंक हॉलिडे रहेगी।

14 जनवरी को यहां बंद रहेंगे बैंक
14 जनवरी को अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ईटानगर, कानपुर और लखनऊ जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा गुजरात में उत्तरायण पुण्यकाल और तमिलनाडु में पोंगल जैसे अलग-अलग त्यौहारों के कारण भी इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, सिक्किम और नेपाल में माघ संक्रांति मनाई जाती है जबकि असम में माघ बिहू मनाया जाता है। ऐसे में इन राज्यों में भी बैंक हॉलिडे रहेगी।
13 से 17 जनवरी को बैंक रहेंगे बंद
कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश सिर्फ एक दिन से ज़्यादा होते हैं। 14 जनवरी के आसपास स्कूल और दफ़्तर भी चार से पांच दिन के लिए बंद रहेंगे। ख़ास तौर पर दक्षिण भारत में, 11 जनवरी को दूसरे शनिवार और 12 जनवरी को रविवार सहित कई छुट्टियों के कारण लोग सात दिन तक की छुट्टी रहेगी।
इसके अलावा, मिशनरी दिवस/इमोइनु इराटपा के कारण 11 जनवरी को आइजोल और इंफाल में छुट्टी रहेगी। 13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बंद रहेगा। वहीं, तेलंगाना में 13 से 17 जनवरी तक लगातार छुट्टियां रहेंगी।
तमिलनाडु में पोंगल उत्सव के कारण छुट्टी
तमिलनाडु में 14 जनवरी को पोंगल का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 15 जनवरी को थिरुवल्लुवर दिवस और 16 जनवरी को उझावर थिरुनल है। 17 जनवरी को अतिरिक्त अवकाश संभव है। 18-19 जनवरी के सप्ताहांत में शनिवार-रविवार की छुट्टियों के कारण और भी बैंक बंद हो सकते हैं।
ऐसे करें बैंक से जुड़े काम
बैंक से जुड़े काम आप आसानी से यूपीआई पेमेंट की मदद से कर सकते हैं या फिर आप बैंक की ऑनलाइन वेबसाइट और ऐप की मदद से लेन-देन कर सकते हैं। वहीं, पैसों की निकासी के लिए आप एटीएम की मदद ले सकते है।
More From GoodReturns

Bank Account बदलना है? RBI ले आया बड़ा Rule, ग्राहकों को राहत, Bank रोएंगे?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications