Bank Holiday on 17th October: अक्टूबर के महीने में त्यौहारों की वजह से बैंक में छुट्टियों की भरमार है। 16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन के अवसर पर बैंक रहे थे और आज 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती की बैंकों में छुट्टी रहेगी। अगर आप आज बैंक से जुड़े काम करने वाले हैं तो आपको ये चेक कर लेना चाहिए कि आरबीआई ने आज आपके शहर के बैंकों में छुट्टी दी है या नहीं, ताकि आपका समय बर्बाद न हो। चलिए ये छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं।

17 अक्टूबर को इन जगहों पर बैंक में रहेगी छुट्टी
आरबीआई बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से जारी करता है। बैंक के ग्राहक इन छुट्टियों की पूरी जानकारी RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं, जहां राज्यों के त्योहारों और उनके अनुसार दी जाने वाली छुट्टियों की डिटेल में जानकारी देखी जा सकती है।17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटि बिहू के मौके पर गुवाहाटी, पणजी और शिमला में भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, अन्य सभी शहरों में बैंक सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग का करें इस्तेमाल
बैंकों के बंद रहने पर ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी क्योंकि छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं। बैंकिंग कार्य को आप घर बैठे ही निपटा सकते हैं, लेकिन अगर आपका कोई ऐसा काम है जो बैंक में जाकर करना ही जरूरी है तो आपको इसे समय से निपटा लेना चाहिए। इसक अलावा आप नेट बैंकिंग का यूज कर सकते हैं। अगर आप कैश निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आप एटीएम भी जा सकते हैं।
अक्टूबर में इन दिनों पर भी बंद रहेंगे बैंक
17 अक्टूबर 2024 को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटि बिहू पर कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 26 अक्टूबर, 2024 (शनिवार) को परिग्रहण दिवस के मौके पर जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 31 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) को दिवाली की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
अक्टूबर महीने में कुल 15 दिन की छुट्टियों रही है। इसमें दूसरे- चौथे शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। इसके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में स्पेसफिक फेस्टिवल के कारण भी बैंक बंद हैं। हाल ही में, दशहरा के त्यौहार के लिए त्रिपुरा, आसाम, पश्चिम बंगाल में 10, 11,12 और 13 अक्टूबर को लगातार 4 दिन बैंक बंद रहें थे और सिक्किम में 11,12,13 और 14 अक्टूबर तक लंबा वीकेंड पड़ा था जिसकी वजह से बैंक बंद रहे थे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications