Monday Bank Holiday News: देश में सोमवार 23 सितंबर 2024 को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप सोमवार को बैंक जाने की सोच रहे हैं तो इससे पहले ये जरूर चेक कर लें कि आपके राज्य में बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे। चलिए फटाफट आपको बताते हैं कि आरबीआई की लिस्ट में क्या जानकारी दी गई है।

23 सितंबर को इस राज्य में बैंक रहेंगे बंद
23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर छुट्टी रहेगी। महाराजा हरि सिंह जम्मू और कश्मीर के अंतिम शासक थे, और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए यह दिन खास तौर पर मनाया जाता है। इस दिन बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेगी। ऐसे में आप अपने एरिया की ब्रांच में बात करके ही बैंक जाकर काम बाद के लिए शेड्यूल कर सकते हैं। 23 सितंबर के अलावा चौथे शनिवार के कारण 28 सितंबर को सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 29 सितंबर को रविवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा हरियाणा में 23 सितंबर को वीर शहीदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को हरियाणा के वीर शहीदों को समर्पित किया गया है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर हरियाणा में स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंकों में भी छुट्टी रहती है।
बैंक से जुड़े काम छुट्टी के दिन पर ऐसे करें
अगर आपके इलाके में बैंक बंद है और आपको वित्तीय लेनदेन करना है, तो आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, या UPI के माध्यम से अपने लेनदेन को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा, ATM के जरिए कैश निकासी भी की जा सकती है। हालांकि, ड्राफ्ट, चेक या KYC से संबंधित कामों के लिए आपको बैंक के खुलने का इंतजार करना पड़ेगा।
आरबीआई के अनुसार सितंबर में इतने दिन बंद रहे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी बैंक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, सितंबर महीने में कुल 15 दिनों के लिए बैंक में कामकाज नहीं होगा। इस दौरान सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कामकाज नहीं होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर साल बैंकों की छुट्टियों की एक लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल होती हैं। इसमें रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार शामिल हैं।
देश में कई त्यौहार के मौके पर बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा हर हफ्ते रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं। हर राज्य में बैंक अलग-अलग दिनों में बंद हो सकते हैं, इसलिए किसी एक राज्य में छुट्टी होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।
सितंबर में इन दिनों पर बैंक में की गई छुट्टी
1 सितंबर 2024 को रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहे थे।
8 सितंबर 2024 को रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहे थे।
14 सितंबर 2024 को महीने के दूसरे शनिवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहे थे।
15 सितंबर 2024 पर रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहें थे।
22 सितंबर 2024 को रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहें।
28 सितंबर 2024 के दिन महीने के चौथे शनिवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
29 सितंबर 2024 को रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications