Bank Holiday on janmashtami: आज पूरे देश में जनमाष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इसलिए आज स्कूल, कॉलेज औऱ कई दफ्तरों की छुट्टी है. लेकिन आज देश के कुछ हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे. आरबीआई द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार कई राज्यों में आज बैंक खुले रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में बैंक बंद भी रह सकते हैं.

देश की केंद्रीय बैंक यानी भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तमिलनाडु, सिक्किम, आंध प्रदेश, तेलंगाना, राजस्था, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में आज बैंक बंद रहेंगे. इन राज्यों के लोग बैंक की सेवाओं का लाभ ऑनलाइन तरीके से ले सकते हैं. बैंक के ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिग, व्हाट्सएप बैंकिंग और मोबाइल बैंकिग का लाभ ऑनलाइन माध्यम से उठा सकते हैं.
इसके अलावा नई दिल्ली, केरल, नागालैंड, अरुणाचल प्रेदश, असम, मणिपुर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मिजोरम, त्रिपुरा और गोवा में जन्माष्टमी के अवसर पर सभी बैंक खुले रहेंगे.
आरबीआई द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार अगले महीने यानी सिंतबर में 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. यह बात ध्यान देने वाली है कि 15 दिनों में रविवार और शानिवार का दिन शामिल किया गया है, सितंबर आने में बस कुछ ही दिनों का वक्त रहे गया है.
अगर आपको किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो, जाने से पहले आरबीआई द्वारा जारी की गई बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. इसके अलावा आप छुट्टी होने से पहले ही अपना सभी जरूरी काम जल्द से जल्द निपटा लें. ताकि इन बैंक छुट्टियों से आपको दिक्कत ना हो.
सिंतबर में इस दिन बंद रहेंगे बैंक
4 सिंतबर को श्रीमांता शंकरदेवा के कारण गुवाहाटी में सभी बैंक बंद रहने वाले है. वहीं 7 सिंतबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी. इस दिन देश के लगभग हर राज्य में बैंक बंद रहेंगे. 14 सिंतबर को दूसरा शानिवार के दिन भी बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा इस दिन फर्स्ट ओणम है, इसलिए इस दिन कोची, रांची और तिरुवनंतपुरम में बैंक क्लोज रहेंगे.
16 सिंतबर को बारावफात है, इसलिए इस दिन भी देश के लगभग सभी इलाकों में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 17 सिंतबर को मिलाद-उन-नबी उत्सव है, इसलिए इस दिन गंगटोक और रायपुर में बैंक क्लोज रहे सकते हैं. 18 सिंतबर को गंगटोक में पंग लहबसोल त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
20 सिंतबर को ई-ए-मिलाद-उल-नबी उत्सव मनाया जाएगा. इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक क्लोज रह सकते हैं. 21 सिंतबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण कोची और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रह सकते हैं.
इसके साथ ही 23 सिंतबर को महाराजा हरिसिंह जी जन्मदिवस के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक क्लोज रहेंगे.
यह भी पढ़े: Delhi Weather: दिल्ली में हुआ दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी, जानें IMD की ताजा अपडेट
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications