Bank Holiday 10 April: रिजर्व बैंक हर साल बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी करता है। 10 अप्रैल को महावीर जयंती मनाई जाएगी। महावीर जयंती के कारण स्कूल और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। महावीर जयंती की वजह से क्या देशभर में बैंक बंद रहेंगे? ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।

10 अप्रैल को इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक (Bank Holiday Mahavir Jayanti 2025)
10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में महावीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा अन्य सभी जगहों पर बैंक खुलेंगे।
महावीर जयंती जैन धर्म के लोगों के लिए खास त्यौहार है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार ये जयंती मार्च या अप्रैल में आता है। महावीर जयंती को महावीर जन्म कल्याणक के नाम से भी जाना जाता है और इसे पूरे देश के जैन धर्म के अनुयायी अपने सबसे बड़े उपदेशक महावीर के जन्म के रूप में मनाते हैं। महावीर जयंती को महावीर जन्मकल्याण भी कहते हैं।
14 अप्रैल को भी बैंकों में रहेगी छुट्टी (RBI Bank Holidays List)
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के कारण और कुछ राज्यों के नए साल की वजह से मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इनमें से कुछ राज्यों में विशु, बिहू और तमिल न्यू ईयर मनाया जाएगा। ऐसे में बैंकों को छुट्टी दी गई है।
इसके बाद 15 अप्रैल को असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बंगाली न्यू ईयर, हिमाचल डे और बोहाग बिहू की वजह से बैंक बंद रहेंगे। फिर 18 अप्रैल को त्रिपुरा, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, असम, राजस्थान और श्रीनगर में गुड फ्राइडे के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
इसके बाद 21 अप्रैल को त्रिपुरा में बैंक हॉलिडे होगी। इस दिन त्रिपुरा में गरिया पूजा होती है जोकि एक आदिवासी त्योहार है। इस वजह से यहां पर बैंकों में छुट्टी दी गई है। 29 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में बैंक हॉलिडे रहेगी क्योंकि इस दिन भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी। महीने के अंत में 30 अप्रैल को कर्नाटक में बैंक हॉलिडे दी गई है। इस दिन बसवा जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।
बैंक हॉलिडे पर ऐसे निपटाएं बैंक से जुड़े काम (Bank Holiday April 2025)
बैंक हॉलिडे पर भी आप जरूरी बैंक संबंधित कामों को कर सकते हैं। पैसों की निकासी के लिए आप एटीएम की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप पैसों के लेनदेन के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट का यूज कर सकते हैं और ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications