Bank Holiday on Labor Day: 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले हैं। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई छुट्टियों की सूची में 1 मई को बैंकों की छुट्टी बताई गई है।
इस साल बैंक मई के महीने में 12 दिनों तक बंद रहेंगे। इसमें रविवार और दूसरा, चौथा शनिवार भी शामिल है।

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
1 मई को महाराष्ट्र दिवस और अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर तमिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बंगाल, गोवा और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि 1 मई के बाद बैंकों में 5 मई को रविवार के कारण अवकाश रहेगा वहीं 8 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती है तो इस भी अवकाश होगा।
इसके अलावा 10 मई को अक्षय तृतीया के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे, 11 मई को दूसरा शनिवार, 12 मई को रविवार, 16 मई को राज्य दिवस की छुट्टी के कारण गंगटोक के सभी बैंक बंद रहेंगे।
RBI की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबित दी गई छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती है। इसके साथ ही इस बार चुनावी क्षेत्रों में पोलिंग वाले दिन बैंक बंद रहेंगे।
इस तरह कर सकेंगे बैंक काम
1 मई को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह जारी रहेंगी। आप जरूरी लेनदेन के लिए बैंकों की वेबसाइटों, मोबाइल ऐप या एटीएम के जरिए अपनी बैंकिंग गतिविधियां संचालित कर सकते हैं, लेकिन किसी कार्य में बैंक कर्मचारियों की सहायता की आवश्यकता हो, तो आप बैंक में अवकाश की पूरी जानकारी रखें और बैंक के कार्य तिथियों के आसपास ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए जाएं।
आपको किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए यह जानकारी रखना जरूरी है कि बैंक में किस दिन अवकाश रहेगा।
वीकेंड की छुट्टियों और अलग-अलग धार्मिक छुट्टियों के कारण, बैंक ग्राहकों को इस महीने कम से कम 10 नॉन-वर्किंग डेज की योजना बनानी होगी।
बात करें अगर मई के पहले दो हफ्तों की तो लोकसभा चुनावों का तीसरा चरण 7 मई को और ऐसे में चुनावी मतदान की वजह से अहमदाबाद, भोपाल, पणजी, और रायपुर के बैंक में कोई काम नहीं होगा।
वहीं 8 मई 2024 को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर कोलकाता में बैंक हॉलिडे है। इसके बाद 10 मई 2024- अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु के बैंक में कोई कारोबार नहीं होगा। फिर 11 मई को दूसरे शनिवार की वजह से इस दिन देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 12 मई के दिन रविवार की वजह से सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण 13 मई की वोटिंग के कारण श्रीनगर में बैंक हॉलिडे होगी।
तो अगर आप इस महीने बैंकों में जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह ध्यान रखें कि आप इन छुट्टियों के बारे में जानते हों।
आपको बता दें कि ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं पूरे महीने जारी रहेंगी। ग्राहक यूपीआई सेवाएं, इंटरनेट बैंकिंग, कॉर्ड पेमेंट जैसी सुविधाएं बिना किसी रुकावट के पा सकेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications