Bank and School Holiday Today: आज 7 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी को लेकर कई लोगों में कनफ्यूजन बना हुआ है. इस बार मुहर्रम यानी अशूरा 6 जुलाई को रविवार के दिन था. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या 7 जुलाई को छुट्टी होगी या नहीं?
क्या आज बंद रहेंगे स्कूल और बैंक?
मुहर्रम के मौके पर स्कूलों में छुट्टी होगी या नहीं, इस सवाल को लेकर कई लोग दुविधा में हैं. 7 जुलाई को किसी तरह की अलग छुट्टी घोषित नहीं की गई है. क्योंकि मुहर्रम का सबसे अहम दिन अशूरा 6 जुलाई को था, जो रविवार को था.
क्या 7 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी रहेगी?
सीबीएसई के 2025-26 के कैलेंडर के अनुसार, मुहर्रम 6 जुलाई को था. चूंकि यह दिन रविवार था. इसलिए 7 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी की कोई घोषणा नहीं की गई है.

कुछ इलाकों में कांवड़ यात्रा की वजह से छुट्टी की संभावना जरूर है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद और हरिद्वार के कुछ स्कूलों में कांवड़ यात्रा के चलते छुट्टी की घोषणा हो सकती है. हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
बैंक और शेयर बाजार का क्या रहेगा हाल?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 7 जुलाई को कोई बैंक हॉलिडे नहीं है. बैंक रविवार यानी 6 जुलाई को बंद थे, लेकिन सोमवार को किसी तरह की छुट्टी का जिक्र नहीं है. शेयर बाजार की बात करें तो, एनएसई की हॉलिडे लिस्ट में इस साल अब तक 14 मार्केट हॉलिडे तय किए गए हैं. पिछली छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर थी और अगली छुट्टी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन पड़ेगी.
मुहर्रम का धार्मिक महत्व
मुहर्रम को इस्लाम धर्म में पवित्र और विशेष महीना माना जाता है। यह इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है और इसकी 10वीं तारीख को अशूरा कहा जाता है। यह दिन शिया मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस दिन 680 ईस्वी में कर्बला की जंग में इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। इस दौरान युद्ध या हिंसा वर्जित मानी जाती है। मुसलमान इस समय शांति, बलिदान और न्याय की भावना के साथ प्रार्थनाएं, मातम और जुलूसों में हिस्सा लेते हैं। इस बार अशूरा 6 जुलाई को था, जो पहले से ही रविवार था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications