Bank Holiday Today, 6 October: त्योहारी सीज़न का दौर चल रहा है। इस त्योहारी सीजन में अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग अवसरों को लेकर बैंक समेत तमाम सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में अवकाश रहता है। ऐसे में आज यानी 6 अक्टूबर (सोमवार) को बैंक बंद रहेंगे या खुला रहेंगे, इसे लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है।

लोगों में सही जानकारी नहीं होने के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है और आप अपने नजदीकी ब्रांच में जाना चाहते हैं तो उससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर को जरूर देख लें, अन्यथा आपको दिक्कत हो सकती है।
तो चलिए आपको बताते हैं कि आज बैंक बंद रहेंगे या खुला रहेंगे...यदि बंद हैं तो किन राज्यों में और किस अवसर को लेकर बैंकों में कामकाज नहीं होगा...
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2025 के लिए बैंकों की छुट्टियों की पूरी सूची जारी की है। क्षेत्रीय त्योहारों और सप्ताहांत (वीकेंड) को मिलाकर, इस महीने कुल 21 बैंक अवकाश हैं!
आज (6 अक्टूबर) किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?
RBI ने आज, यानी 6 अक्टूबर (सोमवार) को भी कुछ राज्यों में बैंकों को छुट्टी दी है। आज दो राज्यों त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक हॉलिडे है। इन दोनों राज्यों में लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष्य में बैंकों में अवकाश रहेगा।
त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर, देश के बाकी सभी शहरों और राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे। इसलिए, अगर आप इन दो राज्यों के बाहर रहते हैं, तो आप आज बैंक जाकर अपना काम निपटा सकते हैं।
अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
अक्टूबर का महीना पूरे भारत में कई बड़े त्योहारों का साक्षी है, जिसके कारण बैंकों में ढेर सारी छुट्टियां हैं। अक्टूबर 2025 में विभिन्न त्योहारों जैसे आयुध पूजा, विजयादशमी, दुर्गा पूजा, महात्मा गांधी जयंती, लक्ष्मी पूजा, महर्षि वाल्मीकि जयंती/कुमार पूर्णिमा, करवा चौथ, कटि बिहू, दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, दिवाली, बलिपद्यामी, भाईदूज, छठ पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
इन त्योहारों के अलावा, देश के सभी अनुसूचित (Scheduled) और गैर-अनुसूचित बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को भी साप्ताहिक अवकाश रहता है। हालांकि बैंक बंद रहने के बावजूद आज के समय में ज्यादातर काम चाहे पैसों का लेनदेन हो चेक संबंधित काम.. मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग के ज़रिए आसानी से किया जा सकता है।
- 6 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा (पश्चिम बंगाल, ओडिशा)
- 7 अक्टूबर - महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा (दिल्ली, पंजाब, ओडिशा)
- 10 अक्टूबर - करवा चौथ (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में अवकाश)
- 11 और 25 अक्टूबर - दूसरा और चौथा शनिवार (नियमित छुट्टियां)
- 12, 19 और 26 अक्टूबर - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 20 से 22 अक्टूबर - दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा और बली प्रतिपदा (कई राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां)
- 23 अक्टूबर - भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती (उत्तर भारत और बिहार में)
- 27-28 अक्टूबर - छठ पूजा (बिहार, यूपी, झारखंड में सबसे बड़ा अवकाश)
- 31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (गुजरात में अवकाश)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications