Bank Holiday Today News: जुलाई के महीने में कुल 12 दिन बैंक नहीं खुलेंगे। बैंक से जुड़ा हुआ अगर आपको आज कोई काम करने जाना है, तो जरा ठहर जाइए क्योंकि कई जगहों पर आज बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि किन राज्यों में बैंक आज बंद रहने वाले हैं।

इन राज्यों में बैंक आज रहेंगे बंद
आरबीआई की लिस्ट के अनुसार, आज बैंकों में दूसरे शनिवार के कारण छुट्टी रहने वाली है। जिन राज्यों में आज बैंक बंद रहेंगे उनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दमन और दीव, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, दादरा और नगर हवेली, अंडमान और निकोबार, गोवा, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक और केरल शामिल है। इसके अलावा शहीद दिवस की वजह से जम्मू और कश्मीर में भी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, भानु जयंती के कारण सिक्किम के बैंकों में आज अवकाश रहने वाला है।
जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में कुल 12 दिनों तक बैंक में अवकाश रहेगा। आने वाले दिनों में 14 जुलाई को रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं, 16 जुलाई को हरेला के मौके पर देहरादून में बैंकों में अवकाश रहेगा। वहीं, 17 जुलाई को मुहर्रम के मौके अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चड़ीगढ, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईंटानगर, कोच्चि, कोहिमा, पणजी और त्रिवेंद्रम को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
21 जुलाई को रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले है। आपको बता दें कि 27 जुलाई को चौथे शनिवार और 28 जुलाई को रविवार के चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ऑनलाइन बैंक सर्विसेस का कर पाएंगे यूज
बैंक में छुट्टी के दौरान मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग की सुविधा चालू रहेगी। आप ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से कई सारे कामों को निपटा पाएंगे। ऐसे में आपको पैसे एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। बैंकों में छुट्टी होने पर भी यूपीआई सर्विस चालू रहेंगी। इसके साथ ही खाते से कैश निकालने के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पिछले महीने इतने दिन बैंक रहे थे बंद
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, जून में कुल 12 दिन बैंक बंद रहे थे।
भारतीय रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। हॉलीडे लिस्ट में से कई अवकाश राष्ट्रीय स्तर के होते हैं तो उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, कुछ अवकाश स्थानीय या क्षेत्रीय स्तर के होते हैं तो उन दिनों को केवल उससे जुड़े राज्यों में ही बैंक शाखाएं बंद होती हैं।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications