Bank Holiday Today 8 November 2025, Kiya Aaj Bank Band Hai: त्योहारी सीजन का दौर अब लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय कार्यक्रमों के चलते अलग-अलग दिनों में नवंबर में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आप आज यानी शनिवार, 8 नवंबर को बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले जान लिजिए कि ब्रांच में कामकाज होगा या नहीं। इसके साथ यह भी जानते हैं कि नवंबर में कितने दिन और कब-कब बैंक बंद रहेंगे...

दरअसल, आज महीने का दूसरा शनिवार है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार सभी बैंक हर साप्तािक अवकाश रविवार के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। यानी शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहेगे और किसी प्रकार का कामकाज नहीं होगा। इसके साथ बैंक लगातार दो दिन आज और कल (रविवार) को बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा कर्नाटक में आज कनकदास जयंती मनाई जा रही है, जिसके चलते कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। कनकदास जयंती राज्य के एक महान संत, भगवान विष्णु के भक्त, कवि और समाज सुधारक कनकदास जी की याद में हर साल मनाई जाती है।
नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
आरबीआई की छुट्टी सूची के मुताबिक, कई राज्यों में बैंक इस पूरे महीने अलग-अलग कारणों से बंद रहेंगे। रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार के अलावा बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। इसलिए अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लेना महत्वपूर्ण है ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
- 8 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक में कनकदास जयंती के कारण अतिरिक्त अवकाश रहेगा।
- 9 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 11 नवंबर (बुधवार): बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से कुछ जिलों में बैंक बंद रहेंगे।
- 16 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 22 नवंबर (शनिवार): चौथे शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 30 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक में छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सर्विस समेत अन्य तरह की ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी जब तक किकोई तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से सूचना न दी जाए। कैश की जरुरत होने पर एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा ऐप और UPI जैसे डिजिटल भुगतान सिस्टम भी सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications