Bank Holidays from 16 July: जुलाई के महीने में कुल 12 दिनों की छुट्टी रहने वाली है। इस हफ्ते भी बैंक में 4 दिनों तक छुट्टी रहेगी। अगर आप बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम करने की सोच रहें तो आपको इन दिनों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि किन दिनों पर इस हफ्ते बैंकों में छुट्टी रहनी वाली है।

इन दिनों पर बैंक रहेगा बंद
इस हफ्ते सभी बैंक चार दिन बंद रहेंगे। 16 जुलाई को हरेला के अवसर पर देहरादून में बैंक बंद रहेंगे। 17 जुलाई को मुहर्रम/आशूरा/उ तिरोत सिंग दिवस के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी, तमिलनाडु, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश, हैदराबाद - तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, यूपी, बंगाल, नई दिल्ली, पटना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 20 जुलाई को खर्ची पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। 22 जुलाई को रविवार है और सप्ताह के आखिरी दिन बैंक बंद रहते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 16, 17 और 20 जुलाई को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत बैंक अवकाश घोषित किया है। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट चेक और प्रॉमिसरी नोट्स जारी करने से जुड़ा है। इन इंस्ट्रूमेंट्स से जुड़े लेन-देन इन छुट्टियों के दौरान उपलब्ध नहीं होंगे।
जुलाई महीने में 12 दिनों तक रहेगी छुट्टी
जुलाई महीने में कुल 12 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इनमें से 7 छुट्टियां 1 से लेकर 15 तारीख के बीच पड़ चुकी है। जबकि 5 छुट्टियां आने वाले दिनों में पड़ने वाली हैं। हालांकि, बैंकों के बंद होने पर भी ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए बैंक में छुट्टी होने वाले दिन आप एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
बैंकिंग रेगुलेटर आरबीआई महीने की शुरुआत से पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर देता है ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications