Bank Holidays List December 2024: नवंबर का महीना बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में बैकों में छुट्टियों की भरमार होने वाली है। देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक इस दिसंबर के महीने में बंद रहने वाले हैं। राष्ट्रीय और लोकल छुट्टियों की वजह से आरबीआई ने कई बैंकों में छुट्टी दी है। आइए आपको भी बताते हैं कि किन-किन दिनों पर बैंकों में दिसंबर के महीने में छुट्टी रहेगी।

इन दिनों पर बैंकों में रहेगी छुट्टी (RBI Bank Holidays In Deceber 2024)
1 दिसंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 3 दिसंबर को शुक्रवार के दिन पर सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व के अवसर पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे। फिर 8 दिसंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
इसके बाद 12 दिसंबर को पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे और 14 दिसंबर को दूसरे शनिवार की वजह से देश के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। फिर 15 दिसंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
18 दिसंबर को यू सोसो थाम की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे और 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के मौके पर गोवा में बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 22 दिसंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
22 के बाद 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव के अवसर पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद
25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। फिर 26 दिसंबर को क्रिसमस सेलीब्रेशन के अवसर पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 27 दिसंबर को क्रिसमस सेलीब्रेशन के अवसर पर नागालैंड में बैंक बंद रहेंगे और 28 दिसंबर को चौथे शनिवार की वजह से देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
इसके बाद 29 दिसंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे और 30 दिसंबर को यू किआंग नंगबाह के अवसर पर मेघालय में बैंकों में अवकाश रहेगा। फिर 31 दिसंबर को नए साल की पूर्वसंध्या/लोसोंग/नामसोंग के अवसर पर मिजोरम और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
बैंकों के बंद होने पर ऐसे निपटाएं जरूरी काम (Bank Holiday In December)
अगर आपको पैसों की जरूरत है तो आप नकद निकासी के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप डिजिटल बैंकिंग या फिर यूपीआई की मदद से भी पैसों का ट्रांसफर आसानी से कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications