Bank Holiday in May List: अगर बैंक में आपका बहुत जरूरी काम अभी तक हुआ नहीं है या फिर आप वह काम कुछ दिनों के बाद करने की सोच रहे हैं तो जरा ठहर जाइए।
आपको बता दें कि आज पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती के कारण बैंकों में अवकाश है।

बसव जयंती के कारण आज बंद रहेंगे बैंक
इसके अलावा 10 मई को बसव जयंती के कारण कर्नाटक में बैंक नहीं खुलेंगे। वहीं, महर्षि परशुराम जयन्ती के कारण मध्य प्रदेश, गुजरात,राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में बैंकों में 10 मई को अवकाश रहेगा।
इस दिन भी बैंकों में होगा अवकाश
आपको बता दें कि दूसरा शनिवार होने के कारण 11 मई को मणिपुर, लक्षव्दीप, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिसा, पोंडेचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार और मध्य प्रदेश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
वहीं, 13 मई 2024 को श्रीनगर में लोकसभा आम चुनाव होगा जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 16 मई गुरुवार को सक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि 20 मई को लोकसभा आम चुनाव 2024 के कारण महाराष्ट्र में बैंक बंद और 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर त्रिपुरा, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, लखनऊ, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में बैंकों में अवकाश होगा।
इनके अलावा 25 मई को नजरूल जयंती और लोकसभा आम चुनाव 2024 के कारण त्रिपुरा, उड़ीसा में बैंक बंद होंगे।
आपको बता दें कि छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रवस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर और भदोही लोकसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इसके अलावा बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर भी इसी चरण में चुनाव होगा।
वहीं, हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर छठवें चरण में ही चुनाव संपन्न हो जाएगा। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव इसी चरण में है।
झारखंड के गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भी इसी चरण में मतदान है। छठवें चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर चुनाव होगा।
इसके अलावा ओडिशा में संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी और भुवनेश्वर सीट पर नामांकन शुरू हो चुका है। इन जगहों पर चुनाव पर बैंकों में अवकाश रहेगा।
बैंकों से जुड़ी हुई इन सेवाओं का करें इस्तेमाल
बैंक की छुट्टियों के दौरान आप ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, जैसी डिजिटल सेवाओं पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है।
इसके अलावा आप नेट बैंकिंग, एटीएम, डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
आप यूपीआई पेमेंट की मदद से भी लेनदेन कर सकते हैं। इसके अलावा पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं। बैंक बंद होने के बावजूद भी ग्राहक आसानी से क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी पेमेंट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications