Bank holiday in may 2024: आपको बता दें कि मई 2024 में कुल 12 दिनों की बैंक छुट्टियों में से 4 रविवार हैं।
आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी।

आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार, रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के चलते भी चुनावी क्षेत्रों में पोलिंग वाले दिन बैंक बंद रहेंगे।
अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि 10 मई यानी जिस दिन अक्षय तृतीया है क्या उस दिन भी बैंक बंद रहेंगे या नहीं तो चलिए आपको इसके बारे में भी बता दें।
10 मई 2024 को अक्षय तृतीया का पर्व है तो इस दौरान बैंक बंद रहेंगे लेकिन पूरे देश में नहीं कुछ राज्य में ही अक्षय तृतीया पर बैंक बंद रहेंगे।
छुट्टियों की यह लिस्ट देखें
बैंकों में 5 मई को रविवार के कारण अवकाश रहेगा वहीं 8 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती है तो इस भी अवकाश होगा। इसके अलावा 10 मई को अक्षय तृतीया के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे, 11 मई को दूसरा शनिवार, 12 मई को रविवार, 16 मई को राज्य दिवस की छुट्टी के कारण गंगटोक के सभी बैंक बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि 19 मई को रविवार और 20 मई को लोकसभा आम चुनाव 2024, बेलापुर और मुंबई के सभी बैंक बंद रहेंगे।
बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, आइजोल, अगरतला, श्री नगर, लखनऊ, नागपुर, रांची, शिमला, ईटानगर के बैंक बंद रहेंगे.
इसके अलावा 25 मई को चौथा शनिवार और 26 मई को रविवार की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे।
1 मई 2024 को महाराष्ट्र दिवस, मजदूर दिवस के कारण मुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इम्फाल, कोलकाता, कोच्चि, पणजी, हैदराबाद, गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मई 2024 में शेयर मार्केट 8 दिन बंद रहेगा। इसमें 6 दिन शनिवार और रविवार हैं।
इन दो दिनों को हमेशा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होती। वहीं, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के चलते भी शेयर मार्केट में कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा 20 अप्रैल को मुंबई में लोकसभा चुनाव होगा और उस दिन भी वोटिंग के चलते मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी।
ऑनलाइन सर्विसेस की सुविधा
आपको बता दें कि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह जारी रहेंगी। ग्राहक जरूरी लेनदेन के लिए बैंकों की वेबसाइटों, मोबाइल ऐप या एटीएम के जरिए अपनी बैंकिंग गतिविधियां संचालित कर सकते हैं।
यदि किसी कार्य में बैंक कर्मचारियों की सहायता की आवश्यकता हो, तो आप बैंक में अवकाश की पूरी जानकारी रखें और बैंक के कार्य तिथियों के आसपास ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए जाएं। इससे आपको परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications