Bank Holidays November 2024 List: अक्टूबर का महीना खत्म होने में बस कुछ दिन ही रह गए हैं। नए महीने नवंबर के लिए आरबीआई ने बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। इस बार नवंबर महीने में सिर्फ 10 या 12 नहीं, कुल 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन छट्टियों में शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। चलिए अब आपको फटाफट छुट्टियों की तारीख बता देते हैं।

नवंबर में इन दिनों पर बैंकों की होगी छुट्टी (Bank Holidays November 2024 News In Hindi)
1 नवंबर को दिवाली अमावस्या और कन्नड़ राज्योत्सव के कारण कर्नाटक और अगरतला में बैंक बंद है। इसके बाद 2 नवंबर को दिवाली (बलि प्रतिप्रदा) के कारण बैंक बंद रहेंगे। फिर 3 नवंबर को भाईदूज, रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लगातार 3 दिन महीने की शुरूआत में ही बैंकों की छुट्टी है।
7 नवंबर को छठ पूजा, शाम का अर्घ्य देने के लिए रांची और पटना में बैंक बंद रहेंगे। 8 नवंबर को वेंगाला के कारण मेघालय और छठ पूजा, सुबह का अर्घ्य, के लिए रांची और पटना में बैंक बंद रहेंगे। 8 नवंबर को ही महीने का दूसरा शनिवार है जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।
10 नवंबर को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके बाद 12 नवंबर को ईगास बग्वाल के कारण देहरादून में बैंक बंद रहेंगे। फिर 15 नवंबर को गुरु नानक जयंति, कार्तिक पूर्णिमा के कारण बेलापुर, आइजोल, भुवनेश्वर, जम्मू, नागपुर, चंडीगढ़, भोपाल, इटानगर, देहरादून, जयपुर, तेलंगाना, हैदराबाद, कानपुर, जयपुर, कोलकाता, नई दिल्ली, रांची, मुंबई, कोहिमा, शिमला, श्रीनगर, लखनऊ और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
17 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 18 नवंबर को कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंकों की छुट्टी होगी। 23 नवंबर को सेंग कुट्सनेम, चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। फिर 24 नवंबर को रविवार होने की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी।
सभी राज्यों में बैंकों के लिए छुट्टियों की लिस्ट एक जैसी नहीं होती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरी जानकारी होती है।
छुट्टी पर ऐसे करें बैंक से जुड़े काम (RBI Bank November Holidays 2024 List)
बैंकों के बंद होने पर आप आसानी से बैंक से जुड़े काम कर सकते हैं। बैंक हॉलिडे रहने के बावजूद भी आपको परेशानी नहीं होगी। छुट्टियों के दिन आप ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग की मदद से अपने बैंक के काम कर सकते हैं। आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं, इसलिए छुट्टी वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग काम घर बैठे ही निपटा सकते हैं। इसके अलवा कैश निकालने के लिए आप एटीएम का भी यूज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications