Bank Holidays in October 2024: RBI हर महीने की शुरुआत से पहले ही बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर देता है और इस लिस्ट के अनुसार, अक्टूबर में 31 दिन में से करीब 15 दिन छुट्टी रहने वाली है। अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने वाले हैं तो चलिए आपको फटाफट इन सभी दिनों के बारे में जानकारी दे देते हैं ताकि बाद में आपको परेशानी न हो और आप पहले से बैंक से जुड़ा काम निपटा लें।

इन दिनों पर अक्टूबर में बैंक रहेंगे बंद (Bank Holiday in October 2024)
अक्टूबर में कुल 15 दिनों तक बैंक बंद रहने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि किन-किन दिनो पर बैंक बंद रहेंगे ताकि आप पहले से ही अपने काम निपटा लें।
1 अक्टूबर को जम्मू में विधानसभा चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी। 3 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन और घट स्थापना के कारण जयपुर में बैंक बंद रहेंगे। (October Bank Holidays 2024 Hindi)
इसके अलावा 6 अक्टूबर को रविवार है, जिसके कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा। फिर 10 अक्टूबर को महासप्तमी के अवसर के कारण अगरतला, कोलकाता, गुवाहाटी, कोहिमा में बैंकों में छुट्टी रहने वाले हैं।
वहीं, 11 अक्टूबर को महाअष्टमी, दुर्गा अष्टमी, आयुध पूजा के कारण कोलकाता, पटना, अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोहिमा, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईंटानगर, इंफाल, रांची और शिलांग में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
12 अक्टूबर को देशभर में दशहरा, विजयदशमी मनाई जाएगी और इसकी वजह से देश में बैंकों में अवकाश रहेगा। 13 अक्टूबर को रविवार की वजह से पूरे देश में बैंकों में छुट्टियां रहेगी। वहीं, 14 अक्टूबर को दासेन या दुर्गा पूजा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा के कारण कोलकाता और अगरतला में बैंकों में अवकाश रहेंगे। फिर 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि, कांटी बिहू के चलते गुवाहाटी और बेंगलुरु में बंद रहेंगे। इसके बाद 20 अक्टूबर को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों में छुट्टियां रहेगी। वहीं, 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 27 अक्टूबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे और 31 अक्टूबर को दीवाली के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी दी गई है।
बैंक बंद होने पर ऐसे करें जरूरी काम (Bank Holidays News)
अक्टूबर में त्यौहारों के कारण देश के कई राज्यों में बैंकों में लगातार छुट्टी होती है। ऐसे में आपको अगर बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बैंक में छुट्टी होने के बावजूद भी यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का यूज आप कर सकते हैं।
इसके साथ ही एटीएम के जरिए कैश विड्रॉल भी किया जा सकता है। इसके अलावा आप अपने बैंक की नजदीकी शाखा में जाकर वहां के कर्मचारियों से भी बैंक हॉलिडे के अनुसार अपने काम को आगे के लिए शेड्यूल करा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications