Bank Holiday List: बैंकिंग से जुड़े कामकाज करने वालों के लिए यह खबर काफी जरूरी है। सितंबर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन अब भी बाकी दिनों में कई दिन ऐसे हैं जब बैंक बंद रहेंगे। वहीं अक्टूबर में भी त्योहारों और छुट्टियों की वजह से लंबा अवकाश रहने वाला है। अगर आप किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह लिस्ट देख लेना बेहतर रहेगा।

सितंबर के आखिरी दिनों में कब रहेंगे बैंक बंद?
आरबीआई (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक, इस महीने के आखिरी हिस्से में लगातार कई दिन अवकाश रहेगा।
22 सितंबर (सोमवार) - जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।
23 सितंबर (मंगलवार) - जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
27 सितंबर (शनिवार) - चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश में अवकाश रहेगा।
29 सितंबर (सोमवार) - अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा के अवसर पर बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
30 सितंबर (मंगलवार) - अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची समेत कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी के लिए बैंक बंद रहेंगे।
यानि सितंबर के आखिरी सप्ताह में लगातार छुट्टियां होने के कारण लेन-देन से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं।
अक्टूबर में छुट्टियों की लंबी लिस्ट
अक्टूबर में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंकों की छुट्टियां और भी ज्यादा होंगी।
1 अक्टूबर (बुधवार) - महा नवमी (कुछ राज्यों में अवकाश)
2 अक्टूबर (गुरुवार) - गांधी जयंती (पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश)
5 अक्टूबर (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश
7 अक्टूबर (मंगलवार) - महर्षि वाल्मीकि जयंती (पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक आदि राज्यों में बैंक बंद)
11 अक्टूबर (शनिवार) - दूसरा शनिवार (पूरे भारत में अवकाश)
12 अक्टूबर (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश
19 अक्टूबर (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश
20 अक्टूबर (सोमवार) - दीपावली (अधिकांश राज्यों में अवकाश)
25 अक्टूबर (शनिवार) - चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)
26 अक्टूबर (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश
29 अक्टूबर (बुधवार) - गोवर्धन पूजा (कुछ राज्यों में अवकाश)
30 अक्टूबर (गुरुवार) - भाई दूज (कुछ राज्यों में बैंक बंद)
यानि अक्टूबर में लगभग हर हफ्ते 2-3 दिन बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
इन छुट्टियों के दौरान बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहेंगी, लेकिन ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को सलाह है कि वे नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस या बाकी जरूरी काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लें।
जो लोग छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और ज्यादातर काम बैंक शाखा जाकर ही करते हैं, उन्हें खासतौर पर छुट्टियों का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, बड़े शहरों में रहने वाले ग्राहक डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल कर आसानी से अपने काम निपटा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications