Bank Holiday: अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़े जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 9 जून से 15 जून 2025 के बीच कुछ राज्यों में बैंकों की तीन दिन की छुट्टियां रहेंगी। इसका कारण संत कबीर जयंती, दूसरा शनिवार, और रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक अवकाश कैलेंडर से सामने आई है।

11 जून को संत कबीर जयंती पर अवकाश
बुधवार, 11 जून को शिमला (हिमाचल प्रदेश) और गंगटोक (सिक्किम) में स्थित बैंक बंद रहेंगे। यह दिन संत कबीर दास जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। कबीर दास जी एक महान संत कवि और समाज सुधारक थे। उनके विचारों और दोहों ने समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी जयंती ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो इस साल 11 जून को पड़ रही है।
14 जून को दूसरा शनिवार
14 जून, शनिवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है। RBI के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक शाखाएं बंद रहती हैं। हालांकि बैंकिंग से जुड़ी डिजिटल सेवाएं इस दिन भी काम करती हैं।
15 जून को रविवार
रविवार, 15 जून को देशभर के सभी बैंक पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक बंद रहेंगे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है, जिसमें बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। इस तरह शिमला और गंगटोक में इस हफ्ते 11, 14 और 15 जून को बैंक नहीं खुलेंगे यानी वहां के नागरिकों के लिए बैंक तीन दिन बंद रहेंगे।
क्या पूरी तरह बंद रहेंगी सेवाएं?
आपकी ब्रांच बंद रहेगी लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेस चालू रहेंगी। ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI, NEFT और RTGS जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जारी से लेनदेन कर सकते हैं।
इसके अलावा ग्राहक ATM से कैश निकाल सकते हैं, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी कर सकते हैं, और ऑटो डेबिट/स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
जो लोग बैंक जाकर डिमांड ड्राफ्ट, चेक क्लीयरेंस या खाता अपडेट करवाना चाहते हैं, उन्हें अपनी प्लानिंग इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर करनी चाहिए।
बैंक छुट्टियां क्यों अलग-अलग होती हैं?
भारत में बैंक छुट्टियां राज्य-विशिष्ट होती हैं, क्योंकि हर राज्य में अलग-अलग पर्व, त्योहार और सांस्कृतिक अवसर होते हैं। उदाहरण के लिए, संत कबीर जयंती पर छुट्टी शिमला और गंगटोक में ही लागू होगी, देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे। RBI हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है, जिसमें राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक छुट्टियों की जानकारी दी जाती है।
अगर आप इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके राज्य में किस दिन बैंक बंद रहेंगे। शिमला और गंगटोक में रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, क्योंकि वहां इस सप्ताह तीन दिन बैंक अवकाश रहेगा। इसलिए बैंकिंग से जुड़े कार्यों की योजना पहले से बनाएं, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
More From GoodReturns

Bank Account बदलना है? RBI ले आया बड़ा Rule, ग्राहकों को राहत, Bank रोएंगे?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications