Bank Holidays: देश में गुरुवार के दिन सभी बैंक बंद रहने वाले हैं. बैंक बंद को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है. इसके साथ ही गुरुवार को सभी बैंक के क्लोज होने की वजह भी बताई है. अगर आप आने वाले दिनों में से किसी भी दिन बैंक में किसी काम के लिए जाने वाले हैं, तो आप पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें.

गुरुवार यानी 7 नवंबर के दिन पब्लिक और प्राइवेट दोनों ही बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके साथ ही आने वाले दिनों में भी बैंकों की बम्पर छुटियां होने वाली है. गुरुवार के दिन पूर्वी भारत का बड़ा त्योहार छठपूजा उत्सव मनाया जाएगा. छठपूजा उत्सव 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक मनाया जा रहा है.
5 नवंबर के दिन नहाय खाय, 6 नवंबर के दिन खरना, 7 नवंबर को संध्या अर्ध्य और 8 नवंबर को ऊषा अर्ध्य उत्सव मनाया जाएगा. ये त्योहार 4 दिनों तक चलने वाला है. हालांकि 7 नवंबर के दिन बैंक क्लोज रहने वाले हैं.
7 नवंबर के दिन कहां-कहां होगी बैंकों में छुट्टी ?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार यानी छठपूजा उत्सव को लेकर कई राज्यों में छुट्टी रखी गई है. इस दिन बिहार, झारखंड और पूर्वांचल भारत के लोग ये त्योहार बड़े धूमधाम से मनाने वाले है. छठ पूजा के दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती है.
इसके साथ ही सूर्य देव की बहन छठी माईया की भी पूजा होती है. 7 नवंबर गुरुवार के दिन बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है.
वहीं छठपूजा के अवसर पर स्कूल और कॉलेजों की भी छुट्टी रखी गई है.
इसके अलावा आने वाले दिन भी बैंकों में बम्पर छुट्टी होने वाली है. चलिए जानते हैं की नवंबर के महीने कब-कब छुट्टी होने वाली है.
नवंबर में कब-कब होगा बैंक क्लोज?
9 और 10 अक्टूबर को देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. 9 नवंबर को महीने का दूसरा शानिवार है. वहीं 10 अक्टूबर के दिन रविवार पड़ रहा है. इस वजह से इन दो दिनों बैंक क्लोज रहने वाले हैं. ऐसे में देश के जिन राज्यों में 7 और 8 अक्टूबर की छुट्टी रखी गई है. उनमें लगातर बैंक चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.
12 नवंबर- इगास-बग्वाल के कारण 12 नवंबर को उत्तराखंड में बैंक क्लोज रहने वाले हैं.
15 नवंबर- 15 नवंबर के दिन गुरु-नानक जंयती/कार्तिक पूर्णिमा है. इसे रहस पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हैदराबाद, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, नई दिल्ली, छ्त्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक क्लोज रहने वाले हैं.
18 नवंबर के दिन कनकदास जंयती है. इस दिन कर्नाटक में बैंक क्लोज रहने वाले हैं.
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: क्या EMI का बोझ बढ़ेगा या मिलेगी राहत?

Bank Account बदलना है? RBI ले आया बड़ा Rule, ग्राहकों को राहत, Bank रोएंगे?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications