Bank Holidays September 2024: अगस्त का महीना बस कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। सितंबर के महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। RBI के हॉलिडे कैलेंडर 2024 के अनुसार, भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सितंबर में कुल 15 दिनों तक बंद रहेंगे अगर आपको बैंक से जुड़े काम हैं तो ये जरूर चेक कर लें कि अगले महीने किन दिनों पर बैंक में छुट्टी रहेगी।

इतने दिनों पर सितंबर में बैंक रहेगा बंद (Bank holidays in September 2024 Complete list)
सितंबर में 15 दिनों की छुट्टियों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ-साथ रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है और RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरी जानकारी होती है।
सितंबर में इन दिनों पर बैंक रहेगा बंद (RBI Bank Holidays List)
1 सितंबर को रविवार है और इस दिन सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। फिर 4 सितंबर को तिरुभव तिथि ऑफ श्रीमंता शंकरदेवा के मौके पर गुवाहाटी के बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर,बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी के बैंक में छुट्टी रहेगी।
इसके बाद 8 सितंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे और 14 सितंबर को दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंक बंद होंगे। वहीं, 15 सितंबर को रविवार है। इस दिन पूरे देश के बैंक में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 16 सितंबर को बारावफात है। इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर,बेंगलुरु, ऐजवाल ,चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कोची, कानपुर,लखनऊ, मुंबई, नागपुर,नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
17 सितंबर को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर गंगटोक और रायपुर के बैंक बंद रहेंगे और 18 सितंबर को गंगटोक के बैंक पंग-लहबसोल की वजह से बैंक में छुट्टी रहेगी।
फिर 20 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के मौके पर जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 22 सितंबर को पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन रविवार है। फिर 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस की वजह से कोची और तिरुवनंतपुरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी औ 23 सितंबर को महाराजा हरिसिंह जी जन्मदिवस के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद महीने के अंत में 28 सितंबर को सितंबर का चौथा शनिवार है। इस दिन सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी और 29 सितंबर को रविवार की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन यूज कर पाएंगे बैंक की सर्विसेस
बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी आपको किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए आप ऑनालइन बैंकिंग सर्विसेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं और इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं। आप एटीएम, नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications