Bank Holiday Today; Bank Holiday In December 2025: साल 2025 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में बैंक समेत तमाम सरकारी संस्थाओं में कई दिन अवकाश रहेंगे। सार्वजनिक अवकाशों और सप्ताहांत की छुट्टियों के कारण देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। इससे पहले आज यानी शनिवार (29 नवंबर) को बैंक खुले रहेंगे या नहीं, इसको लेकर कई लोगों में कंफ्यूजन है। ऐसे में यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है और ब्रांच जाना जरूरी है तो घर से निकलने से पहले होलीडे लिस्ट जरूर चेक कर लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर में क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक कुल 18 दिनों तक बंद रहेंगे। यानी 31 दिन के महीने में कुल 18 दिन बैंक में कामकाज नहीं होंगे। नियमित सप्ताहांत अवकाश के अलावा, कई राज्यों में सार्वजनिक छुट्टियों की वजह से भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की अवकाश सूची में दिसंबर 2025 के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी चार रविवार को भी बैंकों का बंद रहना शामिल है।

आरबीआई के नोटिफिकेशन के अनुसार, "सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक में दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहेंगे।" ब्रांच में सेवाएं बंद होने के कारण ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्र के बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार ही अपनी बैंक यात्रा की योजना बनाएं।
आज बैंक बैंद रहेंगे या खुले?
चूंकि आरबीआई के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, ऐसे में आज का दिन दिसंबर का पांचवां शनिवार है। लिहाजा, आज बैंक खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज होंगे।
Online सेवाएं रहेंगी चालू
बता दें कि भारतीय रिज़र्व बैंक हर कैलेंडर साल की शुरुआत में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। कैलेंडर के अनुसार, हर महीने सभी रविवार और दो शनिवार को बंद रहने के अलावा, बैंक राष्ट्रीय छुट्टियों और क्षेत्रीय त्योहारों पर बंद रहते हैं। हालांकि, सभी बैंक छुट्टियों पर ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) भुगतान, नेट बैंकिंग और एटीएम लेनदेन जैसी ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
दिसंबर 2025 में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
- 1 दिसंबर- अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में स्टेट इनॉगरेशन डे/इंडिजिनस फेथ डे की छुट्टी
- 3 दिसंबर- सेंट फ्रांसिस जेवियर के त्योहार पर गोवा में बैंक हॉलिडे
- 12 दिसंबर- पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि पर मेघालय में छुट्टी
- 13 दिसंबर- दूसरे शनिवार को बैंक बंद
- 18 दिसंबर- यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
- 19 दिसंबर- गोवा लिबरेशन डे के कारण गोवा में बैंक हॉलिडे
- 20 दिसंबर- सिक्किम और गोवा में लोसूंग/नामसूंग की छुट्टी
- 22 दिसंबर- सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग की छुट्टी
- 24 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस ईव की छुट्टी
- 25 दिसंबर- क्रिसमस के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे
- 26 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय
- 27 दिसंबर- चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी
- 30 दिसंबर- यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
- 31 दिसंबर- मिजोरम और मणिपुर में नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनु इराटपा की छुट्टी
- 7,14,21,28 दिसंबर- सभी रविवार को बैंक बंद
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications