बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बैंक ने MCLR में की कटौती की है।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बैंक ने MCLR में की कटौती की है। जी हां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) में 0.10 फीसदी तक की कटौती की है। जानकारी दें कि नई दरें कल यानी 12 फरवरी से लागू होंगी। बैंक की इस कटौती से कर्ज लेने वाले नए ग्राहकों के लिए आवास, वाहन और अन्य ऋण सस्ते होंगे। बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ब्याज दर में कटौती बाद एक साल की एमसीएलआर 8.25 फीसदी से घटकर 8.15 फीसदी पर आ गई है। बीओबी ने एक महीने के कर्ज के लिए एमसीएलआर को 0.05 फीसदी कम करके 7.55 फीसदी कर दिया है, जबकि एक दिन, तीन महीने और छह महीने की एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की कटौती की है। Bank Strike : लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक और ATM, जल्द कर लें कैश का इंतजाम ये भी पढ़ें

इन बैंकों ने भी सस्ता किया कर्ज
जानकारी दें कि इससे पहले एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स भी अपना कर्ज सस्ता कर चुके हैं। एसबीआई ने सभी अवधियों के कर्ज पर एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कटौती का एलान किया है। नई दरें 10 फरवरी से प्रभाव में आ गई हैं। इस कटौती के साथ बैंक में एक साल की एमसीएलआर घटकर 7.85 फीसदी पर आ गई है। पहले यह 7.90 फीसदी थी। बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन पर ब्याज दर में कटौती की है। इससे कर्ज अब 8 फीसदी सालाना की ब्याज दर पर मिलेगा। इसी तरह वाहन कर्ज 8.50 फीसदी पर मिलेगा। यह कटौती भी 10 फरवरी से लागू हो गई है। वहीं ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने भी 10 फरवरी से विभिन्न अवधि के एमसीएलआर में 0.10 फीसदी तक की कटौती की है। हालांकि बैंक में एक साल के कर्ज पर एमसीएलआर 8.15 फीसदी पर ही बरकरार है। वहीं एक महीने और एक दिन के एमसीएलआर में क्रमश: 0.1 फीसदी और 0.05 फीसदी की कटौती की गई है।
रिजर्व बैंक ने फरवरी की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रेपो रेट को 5.15 फीसदी पर बरकरार रखा है। हालांकि एक लाख करोड़ तक की सिक्योरिटीज को रेपो रेट पर खरीदने की घोषणा की है। इससे बैंकों के लिए कोष की लागत कम होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications