नई दिल्ली, अप्रैल 19। रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) एक निवेश ऑप्शन है जो लगभग फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के जैसा ही है। मगर एफडी और आरडी में एक बड़ा अंतर है। एफडी में आपको एक साथ बड़ी राशि जमा करनी होती है, जबकि आरडी आप हर महीने एक निश्चित छोटी राशि जमा कर सकते हैं। आपका पैसा जमा होता रहता है और उस पर आपको ब्याज मिलता है। आरडी का एक फायदा यह भी है कि आपको बचत करने और पैसा जमा करने की आदत पड़ जाती है। इससे आप अनुशासन के साथ निवेश करेंगे। आरडी खाता पोस्ट ऑफिस के अलावा बैंकों में भी खुलवाया जा सकता है। जो बैंक आरडी की सुविधा देते हैं उनमें बैंक ऑफ बड़ौदा भी शामिल है।
50 रु में खोलें खाता
बैंक ऑफ बड़ौदा में आरडी खाता सिर्फ 50 रु में खोला जा सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा में आरडी खाते को दो बड़े फायदे ये हैं कि आपको जमा पैसे के 95 फीसदी तक लोन भी मिल सकता है। साथ ही जमा किए गए पैसे पर तगड़ा ब्याज मिलता रहेगा। एक बार आप 50 रु में आरडी खाता खुलवा लें तो फिर हर महीने 50 रु या इसी की गुणा में निवेश कर सकते हैं। शहरों में कम से कम 100 रु में खाता खुलेगा और फिर हर महीने कम से कम इतना ही निवेश करना होगा।
अधिकतम कितना निवेश
आप अपनी मासिक जमा राशि को अधिकतम तीन गुना तक बढ़ा सकते हैं। जैसे कि अगर आप 100 रु जमा करते हैं तो उसे 300 रु तक बढ़ा सकते हैं। मगर यहां भी एक लिमिट है। आप किसी महीने में 10000 रु से अधिक पैसा जमा नहीं कर सकते। जहां तक ब्याज के भुगतान का सवाल है तो वो हर 6 महीने में होता है। मार्च और सितंबर महीने में आपकी ब्याज राशि खाते में आ जाएगी।
कितनी है ब्याज दर
बैंक ऑफ बड़ौदा में 180 दिन की आरडी पर 3.70 फीसदी, 181 दिन से 270 दिन की आरडी पर 4.30 फीसदी, 271 दिन से 1 साल से कम की आरडी पर 4.90 फीसदी, 1 साल पर 4.90 फीसदी, 1 साल से 2 साल तक पर 5 फीसदी, 2 से 3 साल पर 5.10 फीसदी, 3 से 5 साल और 5 से 10 साल पर 5.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को आधा फीसदी ब्याज अधिक दिया जाता है।
कैसे मिलेगा पैसा
आरडी की मैच्योरिटी पर आपको सारा पैसा बचत या चालू खाते में डाला डाल दिया जाएगा। अगर आपका खाता एक्टिव न हो तो दो तरीकों से पैसा दिया जा सकता है। पहला अगर मैच्योरिटी राशि 20000 रु से कम है तो आपको कैश दे दिया जाएगा। अगर इससे ज्यादा है तो आपको डिमांड ड्राफ्ट में दिया जा सकता है।
अगर समय से पहले बंद किया खाता
अगर आप समय से पहले बैंक ऑफ बड़ौदा में अपना आरडी खाता बंद करते हैं तो जितनी ब्याज दर लागू होगी उसमें 1 फीसदी कम कर दी जाएगी। ये कटौती बतौर जुर्माना की जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications