नयी दिल्ली। हाल ही में कोरोनावायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन के बीच आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए आरबीआई ने कई बड़ी घोषणाएं की थीं। इसने बैंकों को भी कर्ज के मामले में राहत देने की सलाह दी थी। इनमें ईएमआई में छूट देना शामिल है। इसी के मद्देनजर Bank of Baroda ने कर्ज सस्ता कर दिया है। बैंक ने रिटेल लोन, पर्सनल लोन और एमएसएमई लोन पर ब्याज दर में 0.75 फीसदी की कटौती कर दी है। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा की नयी 7.25 ब्याज दर 28 मार्च से लागू भी हो चुकी है। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से जारी किये गये बयान के अनुसार इसने बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट में 0.75 फीसदी की कटौती कर दी है।
आरबीआई के रेपो रेट घटाने के बाद फैसला
बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा की कर्ज दर आरबीआई के रेपो रेट से जुड़ी हुई है। आरबीआई ने रेपो रेट में 75 आधार अंकों की कमी करके 4.40 फीसदी कर दी थी। इससे बैंक को ब्याज दर कम करने में आसानी हुई। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि इसके पर्सनल लोन, रिटेल लोन तथा एमएसएमई लोन के लिए ब्याज दर 7.25 फीसदी होगी। इससे बैंक के ग्राहकों को काफी फायदा और राहत मिलेगी।
एसबीआई ने भी घटाई ब्याज दर
इससे पहले देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई भी लोन की ब्याज दर घटा चुका है। आरबीआई की तरफ रेपो रेट कम करने का फायदा ग्राहकों को देते हुए एसबीआई ने भी लोन पर ब्याज कम कर दिया। एसबीआई ने ब्याज दर कम करने का फायदा उन ग्राहकों को दिया है, जिन्होंने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट या ईबीआर और रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट या आरएलएलआर आधारित लोन लिये हैं। एसबीआई ने ईबीआर और आरएलएलआर में 75 आधार अंकों की कमी कर दी है। इसकी नयी दरें 1 अप्रैल 2020 से लागू होने जा रही हैं।
बैंक ऑफ इंडिया भी दे रहा सस्ता लोन
बता दें कि आरबीआई की तरफ से घषित किए गये कई उपायों के बाद बैंक ऑफ इंडिया ने भी कर्ज सस्ता किया है। बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दर में 75 आधार अंकों की कटौती की है, जिससे इसकी एक्सटर्नल बेंचमार्क आधारित लोन ब्याज दर 7.25 फीसदी होगी।
आरबीआई की बड़ी घोषणाएं
हाल ही में आरबीआई ने कई बड़े ऐलान किये थे :
- रेपो रेट में 75 आधार अंकों की कटौती कर इसे 5.1 फीसदी से घटा कर 4.4 फीसदी कर दिया
- रिवर्स रेपो रेट में 90 आधार अंकों की कटौती कर 4 फीसदी कर दी
- आरबीआई ने सभी तरह के लोन पर सभी बैंकों से तीन महीने तक ईएमआई और ब्याज लेने पर रोक लगाई है। मगर ये आपके बैंक पर निर्भर करता है कि वो आपको राहत देता है या नहीं।
- कैश रिजर्व रेशियो या सीआरआर में भी 100 आधार अंकों या पूरे 1 फीसदी की कटौती
- उपायों के जरिय फाइनेंशियल सिस्ट्म में 3.74 लाख करोड़ रुपये की लिक्विडिटी
- आरबीआई ने ये भी बताया कि सभी कमर्शियल और प्राइवेट बैंक सुरक्षित हैं
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications