Small Cap Fund SIP Return: शेयर बाजार में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहे. जोरदार रैली में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है. ऐसे में सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP का चलन भी बढ़ा है. AMFI की ओर से जारी ताजा आंकड़ों पर नजर डालतें हैं. इसके मुताबिक अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मंथली बेस पर 3% बढ़ा है. यह अगस्त में 38239 करोड़ रुपए रहा, जोकि जुलाई में 37113 करोड़ रुपए था.
स्मॉलकैप फंड ने दिया धमाकेदार रिटर्न
AMFI आंकड़ों के मुताबिक सेक्टोरल और थिमेटिक फंड्स में निवेश अगस्त महीने में 45169 करोड़ रुपए रहा, जोकि मंथली बेस पर 62 फीसदी घटा है. क्योंकि जुलाई में सेक्टोरल और थिमेटिक इनफ्लो 1.19 लाख करोड़ रुपए था. इस दौरान मोटी कमाई कराने वाले चुनिंदा फंड्स के नाम भी चर्चा में हैं, जिनमें से एक स्मॉल कैप कैटेगरी का फंड बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड शामिल है. इस फंड ने बीते 3 साल में सालाना 35 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड (Bank of India Small Cap Fund)
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड का बीते 3 सालों में SIP का सालाना रिटर्न करीब 39.69% रहा. इसमें हर महीने 10000 रुपए का निवेश 3 सालों बढ़कर 6,28,188 रुपए हो गया है. इस फंड्स में SIP 1000 रुपए के न्यूनतम निवेश के साथ शुरूआत कर सकते हैं. एकमुश्त निवेश भी 5000 रुपए तक कर सकते हैं. इस फंड का एसेट साइज 1422 करोड़ रुपए का है. इस फंड के लिए बेंचमार्क इंडेक्स NIFTY Smallcap 250 TRI है.

ओपन-एंडेड फंड को 19 दिसंबर 2018 को लॉन्च किया गया था. बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड का फंड हाउस बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड है. इस फंड के फंड मैनेजर ध्रुव भाटिया हैं. यह फंड डायरेक्ट प्लान है. इसका मतलब है कि कम से कम फंड का 65 फीसदी निवेश स्मॉल कैप स्टॉक्स में निवेश होगा. इस फंड का NAV 23 सितंबर 2024 को 55.4900 रुपए है. 31 अगस्त 2024 को फंड का AUM 1,422 करोड़ रुपए है.
स्मॉल कैप फंड क्या होता है?
स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड, एक तरह का म्यूचुअल फंड है. इसमें मुख्य रूप से अपेक्षाकृत स्मॉल मार्केट कैप वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश किया जाता है. दरअसल, इन कंपनियों को अक्सर अहम विकास क्षमता वाला माना जाता है. हालांकि, कंपनियों के छोटे साइज और संभावित अस्थिरता की वजह से इसमें ज्यादा रिस्क होता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications