नई दिल्ली, मार्च 20। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ आरबीएल बैंक के कर्मचारी 28 और 29 मार्च को दो दिन की हड़ताल पर जा सकते हैं। बैंक ने शनिवार को जानकारी दी कि हड़ताल से उसकी कुछ शाखाएं प्रभावित हो सकती हैं। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओए), बैंक कर्मचारी संघ (बीईएफआई) और अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के प्रतिनिधित्व वाले श्रमिक संघों ने हड़ताल का नोटिस दिया और घोषणा की कि उनके सदस्य 28 मार्च, 2022 और 29 मार्च, 2022 को हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव रखते हैं।
और भी हैं संगठन
आरबीएल बैंक की तरफ से कहा गया है कि रत्नाकर बैंक अधिकारी संगठन और रत्नाकर बैंक कर्मचारी संघ क्रमशः एआईबीओए और एआईबीईए से संबद्ध हैं और ऊपर उल्लिखित यूनियनों से जुड़े बैंक के कर्मचारी हड़ताल में भाग ले सकते हैं। बैंक ने कहा कि हड़ताल का विषय उद्योग स्तर पर मुद्दों के लिए है और बैंक स्तर के मुद्दों से संबंधित नहीं है।
कैसा रहेगा कामकाज
बैंक ने हड़ताल के प्रभाव को कम करने और अपनी शाखाओं के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। मगर बैंक ने कहा है कि यदि हड़ताल की जाती है तो उन दिनों में कार्यालयों में इसकी कुछ शाखाएँ हड़ताल से प्रभावित होंगी। इस बीच एआईबीओए ने एक नोटिस जारी कर कहा कि उनकी 2 दिवसीय हड़ताल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण का विरोध करने और आईडीबीआई बैंक की निजी कंपनियों को बिक्री रोकने के लिए है। इन 2 मांगों के अलावा बैंक यूनियनों की और भी मांगें हैं।
ये हैं कई अन्य मांगे
इनमें 5 दिन का सप्ताह (यानी 5 वर्किंग डेज), चाइल्ड केयर लीव, नेशनल पेंशन सिस्टम को खत्म करना और पुरानी पेंशन योजना की बहाली के साथ साथ लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआईसी) और बैंकों के बीच महंगाई भत्ते में विसंगति को दूर करना शामिल है।
अंतरिम एमडी और सीईओ
आरबीएल बैंक ने इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक को बताया कि उसने अपने अंतरिम एमडी और सीईओ राजीव आहूजा को 3 महीने का विस्तार दिया है। उन्हें ये विस्तार 25 मार्च, 2022 से दिया गया है, जो या नियमित एमडी और सीईओ की नियुक्ति तक रहेगा या फिर तीन महीने की अवधि तक, जो भी पहले हो। 30 दिसंबर, 2021 को, निजी बैंक ने कहा था कि रिजर्व बैंक ने 25 दिसंबर, 2021 से या नियमित एमडी और सीईओ नियुक्ति तक तीन महीने की अवधि के लिए अंतरिम प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ के रूप में आहूजा की नियुक्ति को मंजूरी दी थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications