कोरोना के बढ़ते खौफ के चलते तमाम कदम उठाएं जा रहे है। इसी कड़ी में बैंक यूनियनों ने भी अपनी हड़ताल टाल दी है।
नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते खौफ के चलते तमाम कदम उठाएं जा रहे है। इसी कड़ी में बैंक यूनियनों ने भी अपनी हड़ताल टाल दी है। बैंक हड़ताल बैंकिंग क्षेत्र के दो प्रमुख यूनियनों ऑल इंडिया बैंक इंप्लाईज एसोसिएशन (एआईबीईए) व ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) ने अपनी 27 मार्च की हड़ताल वापस ले ली है। इस बात की जानकारी यूनियन के एक नेता ने दी है। दोनों यूनियनों ने बैंक विलय और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया था। एआईबीईए के महासचिव सी.एच.वेंकटाचलम ने कहा कि हड़ताल को प्रधानमंत्री नरेंद्र के गुरुवार को राष्ट्र के संबोधन के मद्देनजर वापस लिया गया है, जो कि कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर जनता के साथ खड़े होने के पक्ष में है।

जानकारी दें कि इस महीने की शुरुआत में ही बैंक यूनियनों ने 11 मार्च से तीन दिन की हड़ताल को वापस ले लिया था। इसके बाद दो यूनियनों ने मर्जर के खिलाफ 27 मार्च को अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) और अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओए) ने बैंकों में तालाबंदी का ऐलान कर दिया था। हालांकि मार्च के अंतिम हफ्ते में बैंक करीब 5 दिन बंद रहेंगे। इनमें 23 मार्च को हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे जबकि 25 मार्च को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर में बैंकों में छुट्टी होगी। यानि 24 और 27 मार्च को ही बैंकों में सामान्य कामकाज होगा।
बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि विलय 1 अप्रैल 2020 से प्रभाव में आ जाएगा। सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और सरकार संबंधित बैंकों के साथ लगातार संपर्क में है। वित्त मंत्री ने यहां कहा, बैंक विलय का काम पटरी पर है और संबंधित बैंकों के निदेशक मंडल पहले ही निर्णय कर चुके हैं। जैसा कि सरकार ने पिछले साल अगस्त में बड़ा फैसला लेते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाने की घोषणा की थी।
सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब नेशनल बैंक, सिंडीकेट बैंक, केनरा बैंक , इलाहाबाद बैंक, इंडियन बैंक, आंध्रा बैंक, कोऑपरेशन बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के महाविलय के लिए तय एक अप्रैल 2020 की समयसीमा तेजी से नजदीक आ रही है। योजना के मुताबिक यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय पंजाब नेशनल बैंक में किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications