अगर आपको भी बैंक से संबंधित कोई जरुरी काम है तो जल्द उसे निपटा लें, क्यूंकि 8 जनवरी को बैंकों में हड़ताल हो सकता है।
नई दिल्ली: अगर आपको भी बैंक से संबंधित कोई जरुरी काम है तो जल्द उसे निपटा लें, क्यूंकि 8 जनवरी को बैंकों में हड़ताल हो सकता है। बैंक कर्मचारियों के कई यूनियनों ने 8 जनवरी को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से आहूत देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। इस हड़ताल की वजह से बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। जिसके चलते आपके जरूरी काम रुक जाएंगे। जनवरी के बैंक हॉलिडे : 10 दिन बंद रहेंग बैंक, जानें कब-कब छुट्टी ये भी पढ़ें
एसबीआई ग्राहकों पर होगा हड़ताल का कम से कम असर
इस बीच, एसबीआई और सिंडिकेट बैंक ने शेयर बाजार को इस दिन की तैयारी की जानकारी दी है। एसबीआई ने बताया कि हड़ताल में भाग लेने वाले यूनियनों में हमारे बैंक कर्मचारियों की सदस्यता बहुत कम है, इसलिए बैंक के कामकाज पर हड़ताल का असर कम से कम होगा। वहीं सरकारी क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक ने कहा कि वह प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर अपने परिचालन को सामान्य बनाये रखने के लिये आवश्यक कदम उठा रहा है। सिंडिकेट बैंक का कहना है कि हड़ताल की वजह से शाखाओं/दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। वहीं दसरी ओर बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि यह हड़ताल के दिन सुचारू कामकाज के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है, लेकिन अगर हड़ताल में सुधार होता है, तो इसकी शाखाओं और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।
इस वजह से हड़ताल का आह्वान
जानकारी दें कि 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार पर श्रमिक विरोधी नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है और इसके मद्देनजर 8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन और इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस शामिल हैं।
एटीएम सेवाओं पर भी पड़ सकता हड़ताल का असर
बैंककर्मियों की इस प्रस्तावित हड़ताल से सबसे ज्यादा असर एटीएम सेवाओं पर पड़ सकता है। इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप आजकल में जरूरी कैश निकालकर अपने पास रख लें। बैंकों की हड़ताल से चेक क्लियरेंस में भी देरी हो सकती है। दूसरी ओर इस सप्ताह दूसरे शनिवार के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को चेक क्लियर होने के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, 16 दिसंबर से एनईएफटी को 24x7 किये जाने के बाद पैसे के ऑनलाइन ट्रांसफर पर कोई खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications