RBI On Bank Hiring: फाइनेंशियल ईयर23 में भारत के बैंकों ने पिछले दशक में सबसे ज्यादा हायरिंग करने का रिकॉर्ड बना लिया है। फाइनेंशियल ईयर24 के दौरान भी बैंकिंग सेक्टर में जबरदस्त हायरिंग देखने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही बैंकिंग क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों को कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह ग्रोथ पिछले साल के रिकॉर्ड को पार कर सकती है और अब तक की गई सबसे ज्यादा हायरिंग के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा जारी किए गए एक आंकड़े के मुताबिक प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक को मिलाकर फाइनेंशियल ईयर 23 में कुल 123000 लोगों को नौकरियां मिली है। यह आंकड़ा पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा है।

गौरतलब है कि निजी बैंकों द्वारा टियर 3 और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी शाखा का विस्तार करने के लिए कस्टमर इंटरफेस, लेंडिंग और एश्योरेंस और टेक्नोलॉजी के सेक्टर में जबरदस्त हायरिंग के चलते यह रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है।
आपको बताते चले कि वित्त वर्ष22 के मुकाबले वित्त वर्ष23 में बैंक की नौकरियों में लगभग 61 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिससे साल-दर-साल बैंक के कुल कर्मचारियों की संख्या 7.4 प्रतिशत तक बढ़कर 1.76 मिलियन यानी 17,60,000 के करीब पहुंच गई है।
गौरतलब है कि बैंकिंग सेक्टर ने वित्त वर्ष 2011 में 125000 नियुक्तियों के साथ 1 साल में सबसे ज्यादा नियुक्तियों का कीर्तिमान हासिल किया था। और वहीं फाइनेंशियल ईयर 2012 में बैंकिंग सेक्टर में 1,24,000 कर्मचारियों को नौकरी मिली थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के टॉप प्राइवेट बैंक ने एक दिन में 350 कर्मचारियों की एवरेज नियुक्तियां की हैं।
इतनी जबरदस्त हायरिंग डेट देखकर तो यही लगता है कि इस वित्तीय वर्ष में बैंकिंग सेक्टर 2011 के सबसे ज्यादा हायरिंग के रेट को पार कर जाएगा और नया रिकॉर्ड भी बन सकता है। ऐसा ही टॉप बैंकिंग सेक्टर के अधिकारियों का कहना भी है।
अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक्सिस बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर, कस्टमर इंटरफेस और ब्रांच नेटवर्क से जुड़े लोगों की काफी मांग है। इस वित्तीय वर्ष में एक्सिस बैंक अपनी मैन पावर को 7 से 8 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राइवेट बैंक जैसे एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बंधन बैंक उन कुछ बैंकों में से हैं जिन्होंने अपने हायरिंग नंबर को बताया है। इन सभी बैंकों ने मिलकर वित्तीय वर्ष के पहले 6 महीना में करीब 40000 कर्मचारियों को नौकरी दी है।
गौरतलब है कि जितने भी प्राइवेट सेक्टर के बैंक है वह अपनी ब्रांच के विस्तार को लेकर नई रणनीतियां बना रहे हैं वहीं पब्लिक सेक्टर वाले बैंक डिजिटाइजेशन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और बैंकिंग सेक्टर में जबरदस्त नियुक्तियां होने का यह भी एक बड़ा कारण है।
बैंकिंग सेक्टर नौकरियां क्रिएट करने के साथ ही भारत के युवाओं को उज्जवल भविष्य दे रहा है साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को भी जबरदस्त मजबूती प्रदान कर रहा है। मार्च 2023 के आंकड़ों के मुताबिक प्राइवेट सेक्टर बैंक में कुल कर्मचारियों की संख्या 7,45,000 है। वहीं पब्लिक सेक्टर में कुल 7,56,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। यानी बैंकिंग सेक्टर ने इस समय 15 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी दी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications