बैंक सम्बन्धी कोई भी जरुरी काम हो तो उसे जल्द ही निपटा लें, क्योंकि इसके बाद तीन दिनों तक आप बैंक सेवा नहीं ले सकेंगे।
नई दिल्ली: बैंक सम्बन्धी कोई भी जरुरी काम हो तो उसे जल्द ही निपटा लें, क्योंकि इसके बाद तीन दिनों तक आप बैंक सेवा नहीं ले सकेंगे। बता दें कि 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बैंक बंद रहेंगे। मालूम हो कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को बैंकों में हड़ताल है, वहीं 2 फरवरी को रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया है। सस्ते में टीवी देखने का इंतजार खत्म, जानिए कब से घटा रहे रेट ये भी पढ़ें
बैंक हड़ताल की यह है वजह
बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल की चेतावनी दी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने इस हड़ताल का आह्वान किया है। यह ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स समेत नौ कर्मचारी संगठनों का निकाय है। एआईबीओसी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। इसीलिए कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल नोटिस को वापस नहीं लिया है। बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मामला नवंबर 2017 से लंबित है।
हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं
एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने एक बयान में कहा कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की तरफ से कोई स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं जताई गई है। इसके कारण हड़ताल को लेकर दिया गया नोटिस कायम है। वहीं उन्होंने कहा कि आईबीए के अड़ियल रुख के कारण हमारे पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित होगा। इसको देखते हुए बैंक ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हैं। लेकिन इसे हम पर बैंक प्रबंधन और आईबीए ने थोपा है।
एसबीआई ने किया ग्राहकों को सूचित
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को सूचित किया है कि 31 जनवरी से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से कामकाज कुछ हद तक प्रभावित होगा। वहीं मार्च में 11,12,13 तारीख को भी हड़ताल रहेगी। बैंक यूनियन ने एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी घोषणा की है। अगर प्रस्तावित हड़ताल होती है, तो यह बजट सत्र शुरू होने के साथ होगी। वहीं इसी बीच 2020-21 का बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications