अगर आपको मार्च महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उसे जल्द ही निपटा लें। देश के बैंक अगले छह में से पांच दिन बंद रहने वाले हैं।
नई दिल्ली: अगर आपको मार्च महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उसे जल्द ही निपटा लें। देश के बैंक अगले छह में से पांच दिन बंद रहने वाले हैं। आने वाले हफ्ते में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल हैं, जिसके कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती है। इन सरकारी बैंकों के ग्राहक हो जाएं सावधान, वरना 1 अप्रैल से नहीं कर सकेंगे पैसों का लेनदेन

तो अगर आपका भी खाता देश के सरकारी और ग्रामीण बैंकों में है तो आपके लिए बड़ी खबर है। इन बैंकों में अगले 5 दिनों तक काम नहीं होगा यानी बैंक बंद रहेंगे। बता दें साप्ताहिक अवकाश, शिवरात्रि और हड़ताल की वजह है तो आप आज ही कैश का इंतजाम कर लें। इसके अलावा भी अगर आपको बैंक से जुड़े कोई काम है तो इसे आज ही निपटा लें। वरना आपको परेशानी हो सकती है।
अगले 9 दिन में पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
11 मार्च 2021- कल यानी 11 को महाशिवरात्रि के दिन गुजरात कर्नाटक मध्य प्रदेश ओड़िशा पंजाब उत्तराखंड तेलंगाना राजस्थान जम्मू उत्तर प्रदेश केरल महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ झारखंड कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। दिल्ली में शिवरात्रि पर बैंक खुलेंगे।
13 मार्च 2021- इस दिन दूसरा शनिवार होने के चलते बैंकों का छुट्टी रहेगी।
14 मार्च 2021- इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
15 और 16 मार्च- बैंक हड़ताल के कारण बंद रहेंगे
15 और 16 मार्च को बंद रहेंगे बैंक - 15 और 16 मार्च को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने घोषणा की है। हड़ताल आह्वान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक यूनियंस ने की है।
जानें क्यों हो रही है हड़ताल
केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बैंक कर्मी हड़ताल कर रहे हैं। सरकारी बैंकों को प्राइवेट बनाने की बात पर ये सभी कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के सरकार के फैसले के खिलाफ ये हड़ताल बुलाई गई है। इसी वजह से बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के यूनियन ने आगामी 15 एवं 16 मार्च को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है।
हड़ताल में 9 यूनियन शामिल
आपको बता दें इसका आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने किया है। इसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लगभग सभी संगठन शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण बैंक भी इस हड़ताल में शामिल होने आ गए हैं।
यूएफबीयू के सदस्यों में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिशन (एआईबीईए), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉयज (एनसीबीई), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) और बैंक एम्प्लॉयज कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) शामिल हैं। इसके अलावा इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन (आईएनबीईएफ), इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी), नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्ल्यू) और नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (एनओबीओ) शामिल हैं।
बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित
जैसा कि 9 बैंक यूनियन के केंद्रीय संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने यह बंद बुलाया है। इस हड़ताल की वजह से सरकारी बैंकों का कामकाज काफी प्रभावित होगा। ऐसे में बैंक का अपना जरूरी काम आप 13 मार्च से पहले ही निपटा लें तो सुविधा होगी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कामकाज पर भी इस हड़ताल का असर देखने को मिलेगा। बैंक ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है। आपको बता दें युवा हल्लाबोल के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम के मुताबिक, देश भर के बैंकों में 15 एवं 16 मार्च को होने वाली हड़ताल में युवा वर्ग भी शामिल होगा।
एसबीआई ग्राहक हड़ताल के कारण प्रभावित रहेगी बैंकिंग सर्विस
एसबीआई की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। बैंक ने कहा कि भारतीय बैंक एसोसिएशन की ओर से उन्हें सुझाव दिया गया है कि यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक (यूएफबीयू) की ओर से बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। हड़ताल की वजह से बैंक की सर्विसेज में परेशानी आ सकती है। हालांकि बैंक ने आश्वासन दिलाया है कि उनकी ओर से सेवा प्रभावित न हो इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। एसबीआई की कोशिश है कि बैंकों में 15 और 16 मार्च को होने वाले हड़ताल में बैंक की शाखाओं को सामान्य रूप से चलाया जा सके।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications