ITC Shares: देश की जानी-मानी एफएमसीजी कंपनी ITC को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) एक बार फिर अपनी हिस्सेदारी बेचने का प्लान तैयार कर रही है। यह डील को ब्लॉक डील के माध्यम से किया जाएगा और इसमें करीब 2.3% हिस्सेदारी शामिल होगी।

ब्लॉक डील से जुटेंगे हज़ारों करोड़
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, BAT इस बार ITC में से करीब 11,600 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। इस डील के लिए दो बड़े वैश्विक निवेश बैंक सिटी बैंक और गोल्डमैन सैक्स को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि इस ब्लॉक डील के तहत प्रति शेयर फ्लोर प्राइस 400 रुपए तय किया गया है।
गौर करने वाली बात यह है कि 27 मई को ITC के शेयर बीएसई पर 433.90 रुपए पर बंद हुए थे, जो फ्लोर प्राइस से लगभग 7.8% ज्यादा है। ऐसे में इस डील का असर कंपनी के शेयर पर दिख सकता है।
BAT और ITC का पुराना रिश्ता
ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको और ITC का रिश्ता 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। BAT ने ITC में शुरुआती निवेश 20वीं सदी की शुरुआत में किया था और तब से वह कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी बनाए हुए है।
हाल ही में BAT ने साफ किया था कि वह अपनी हिस्सेदारी बेचकर अपने वैश्विक बायबैक प्रोग्राम को मजबूत करना चाहती है। इस साल कंपनी की योजना है कि वह शेयर बायबैक की राशि को 20 करोड़ पाउंड से बढ़ाकर 1.1 अरब पाउंड करे। इस उद्देश्य के लिए ITC में हिस्सेदारी बेचना एक स्ट्रैटेजिक कदम है।
पहले भी कर चुकी है बड़ी हिस्सेदारी की बिक्री
इससे पहले भी मार्च 2024 में BAT ने ITC में 3.5% हिस्सेदारी बेची थी, जिससे उसे करीब 2.1 अरब डॉलर की रकम प्राप्त हुई थी। वहीं, उस समय इस दिल को भारत की तीसरी सबसे बड़ी ब्लॉक डील माना गया था।
BAT के CEO Tadeu Marroco ने पिछले साल कहा था कि भारत में किसी कंपनी में वीटो पावर बनाए रखने के लिए कम से कम 25% हिस्सेदारी होनी जरूरी है। BAT के पास ITC में पहले 29% से अधिक हिस्सेदारी थी, इसलिए कंपनी के पास अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने का विकल्प खुला था।
ITC के शेयर्स
ITC के शेयर्स आज बीएसई पर यानी बुधवार को बिकवाली के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। कंपनी का शेयर 3% की गिरावट के साथ 421 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 433.90 रुपए पर क्लोज हुआ था।
कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 500 रुपए सितंबर 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 381 रुपए जून 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 5,26,969 करोड़ रुपए है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications