नयी दिल्ली। अगर आपके पास भी वीआई (वोडाफोन आइडिया) का नंबर है तो अलर्ट हो जाएं। असल में वीआई बहुत जल्द अपनी सर्विस बंद कर सकती हैं। वीआई 3जी सर्विस को बंद करने जा रही है। कंपनी का प्लान वित्त वर्ष 2021-22 तक 3जी सेवाओं को बंद करने का है। वीआई 4जी सर्विस पर ध्यान देने के लिए ऐसा करने जा रही है। कंपनी 4जी सर्विस पर ध्यान देकर अपनी इनकम बढ़ाना चाहती है। एक तरफ जहां वीआई 3जी सर्विस को बंद कर देगी, वहीं इसका प्लान 2जी सर्विस को बरकरार रखने का है। क्योंकि इसके ग्राहकों में बेसिक 2जी फोन का बड़ा सेगमेंट है।
1 करोड़ से अधिक लोगों पर पड़ेगा असर
वैसे तो वीआई लगातार अपने ग्राहकों को खो रही है। मगर अभी भी वीआई के 3जी ग्राहकों की संख्या 1.1 करोड़ है। वीआई के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) के अनुसार 4जी के आ जाने के बाद अब 3जी जरूरत नहीं रह गयी है। कंपनी ने अभी तक 3जी सर्विस को इसलिए चालू रखा क्योंकि ग्राहकों के पास 3जी फोन ही हैं। मगर मार्च 2022 तक ये 3जी सर्विस को बंद कर देगी।
आपको क्या करना चाहिए
यदि आप अभी भी वीआई की 3जी सर्विस इस्तेमाल कर रहे हैं तो जितना जल्दी हो सके अपनी सिम को 4जी में अपग्रेड करें। यिृदि आपके पास अभी तक 4जी फोन नहीं है तो आपको एक 4जी की जरूरत पड़ेगी। वीआई ऐसा करने के लिए अपने ग्राहकों को अलर्ट कर रही है। इसके लिए कंपनी की तरफ से लगातार ग्राहकों को मैसेज किए जा रहे हैं।
कैसे होगी 4जी में अपडेट
यदि आप अपनी 3जी सिम को 4जी सिम में अपडेट करना चाहते हैं तो किसी करीबी स्टोर पर जाएं, जहां आपको 4जी सिम मिल जाएगी। यदि आपने 3जी सिम को 4जी में कंवर्ट नहीं कराया तो आपकी सर्विस रुक जाएगी। वीआई के ग्राहकों की संख्या 26.8 करोड़ हैं। इनमें 14.9 करोड़ 2जी ग्राहक हैं। इसीलिए वीआई 2जी सर्विस जारी रखेगी।
जियो के पास सिर्फ 4जी सर्विस
वीआई के उलट रिलायंस जियो सिर्फ 4जी सर्विस ही ऑफर कर रही है। इसके अलावा एयरटेल के पास 2जी, 3जी और 4जी तीनों सर्विस उपलब्ध हैं। एयरटेल का ग्राहक आधार 30.8 करोड़ सब्सक्राइबर्स का है। एयरटेल के पास 13.3 करोड़ नॉन-डेटा यूजर्स हैं, जो मुख्य रूप से 2जी इस्तेमाल करते हैं।
वीआई के नये प्लान
वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने हाल ही में दो नये प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए, जिनमें ग्राहकों को हॉस्पिटल खर्च के लिए कवर दिया जाएगा। इससे 60 हजार रु तक का फायदा हो सकता है। वीआई के इन प्लान्स की कीमत 301 रु और 51 रु है। इनमें 301 रु वाला प्लान एक ऑल-इन-वन पैक है, जिसमें टॉकटाइम, डेटा और एसएमएस बेनेफिट मिलेंगे। मगर 51 रु वाले प्लान में आपको केवल एसएमएस बेनेफिट मिलता है। हॉस्पिटल खर्च पर आपको रोजाना 1000 रु का कवर मिलेगा। यदि आप आईसीयू में भर्ती हो जाए तो डेली कवर 2000 रु मिलेगा। मगर एक बार अधिकतम 10 दिनों के मेडिकल खर्च को ही कवर किया जाएगा। बता दें कि साल में अधिकतम 30 दिन तक का कवर मिलेगा। इस लिहाज से 60 हजार रु तक का फायदा हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications